विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranabaali OTT Release: थिएटर के बाद विजय-रश्मिका की फिल्म की ओटीटी पर दस्तक , कब और कहां होगी रिलीज?

Published: Mon, 09 Nov 2026 03:30 PM (IST)

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की रणबाली (Ranabaali) ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। आइए जानते हैं कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार 'रणबाली'

ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार 'रणबाली'

HighLights

  1. ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार 'रणबाली'

  2. किस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम होगी रणबाली?

  3. थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही फिल्म 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थिएटर में रिलीज होने के एक महीने से भी कम समय में, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर 'रणबाली' ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। आइए जानते हैं फिल्म कब रिलीज होगी और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी?

रणबाली ओटीटी रिलीज

नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर 'रणबाली' (Ranbaali) की स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की। प्लेटफॉर्म ने विजय और रश्मिका के साथ फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें रिलीज की तारीख 13 नवंबर बताई गई है। कैप्शन में लिखा था, 'सिंगनामला की 'रणबाली' आ रही है'।

ranabaali

यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी।

बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप रही रणबाली

जहां कई हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के 6-8 हफ्ते बाद स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आती हैं, वहीं ज्यादातर बड़ी तमिल या तेलुगु फिल्मों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज का समय यानी (थिएट्रिकल विंडो) सिर्फ चार हफ्ते का होता है।

हालांकि रणबाली बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर ज्यादा नहीं चल पाई। वहीं विदेशों में भी 'रणबाली' सफल नहीं रही।

क्या है फिल्म की कहानी?

19वीं सदी के भारत के इतिहास की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक ऐसे बागी की कहानी है, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ खड़ा हो जाता है।  यह कहानी 1870 के दशक के दक्षिण भारत की है, जब ब्रिटिश राज अपने चरम पर था। इसकी पृष्ठभूमि आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में आए भीषण 'मद्रास अकाल' (1876–1878) पर आधारित है।

सूखे और मॉनसून की विफलता के कारण जब लाखों भारतीय भुखमरी से जूझ रहे थे, तब ब्रिटिश प्रशासन—जिसकी कमान क्रूर कमिश्नर सर थियोडोर हेक्टर (अर्नोल्ड वोस्लो) ने राहत पहुंचाने के बजाय अनाज के निर्यात और दमनकारी करों को थोपकर आम जनता पर अत्याचार किया।

रणबाली (विजय देवरकोंडा), एक विद्रोही योद्धा और नेता, अपने लोगों की रक्षा के लिए आगे आते हैं। वे जमा किए गए अनाज के भंडारों पर धावा बोलते हैं और औपनिवेशिक अत्याचार के खिलाफ जंग छेड़ देते हैं।

वहीं जयाम्मा (रश्मिका मंदाना) रणबाली की पत्नी की भूमिका में हैं। वे हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहती हैं और इस बड़े पैमाने के विद्रोह को आम परिवारों से जोड़ती है।

'रणबाली' के बारे में

'रणबाली' एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन राहुल सांकृतियन ने किया है, इसे 'मैथ्री मूवी मेकर्स' ने प्रोड्यूस किया है और 'टी-सीरीज फिल्म्स' ने प्रस्तुत किया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) मुख्य भूमिका में हैं, और उनके साथ रश्मिका मंदाना और अर्नोल्ड वोस्लो भी अहम भूमिका में हैं। 19वीं सदी के भारत के हिंसक इतिहास की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाता है।

यह भी पढ़ें- '100 बार शादी के लिए पूछा...', रश्मिका को लेकर विजय देवरकोंडा के बयान से भड़के लोग, एक्टर को बुलाया 'रेड फ्लैग'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।