6 एपिसोड की सुपरनैचुरल थ्रिलर ने OTT पर जमाई धाक, डरावनी लोककथा पर बनी है रहस्यमयी सीरीज
ओटीटी पर हाल ही में एक ऐसी वेब सीरीज को रिलीज किया गया है, जो एक बेहद डरावनी लोककथा पर आधारित है।

ओटीटी पर छाई ये सीरीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी ये सीरीज
लोककथा पर आधारित है थ्रिलर
इस नंबर पर कर रही है ट्रेंड
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक ऐसी वेब सीरीज को रिलीज किया गया है, जिसकी कहानी डरावनी लोककथा पर आधारित है, जिसे देखकर यकीनन आपकी भी रूह कांप जाएगी। नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आते ही ये सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर मस्ट वॉच बन गई है।
6 एपिसोड वाली ये नई सीरीज फिलहाल नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है और इसने अपनी कहानी से हर किसी को प्रभावित किया है। आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन सी वेब सीरीज के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
नेटफ्लिक्स पर आई सुपरनैचुरल थ्रिलर
मौजूदा समय में देखा गया है कि सिनेमा जगत लोककथाओं और माइथोलॉजिकल जॉनर वाली फिल्में और सीरीज धड़ल्ले से बनाई जा रही हैं। इसी का एक नया उदाहरण वेब सीरीज कौरीबुरी (Kauriburi) है, जिसे नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। मूलरूप से कौरीबुरी बंगला भाषा की सीरीज है, जो एक बेहद खौफनाक लोककथा पर आधारित है। इसे अब नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है।
-1794205278793.webp)
यह भी पढ़ें- एक लीड एक्टर, 9 किरदार...5 साल बाद आ रहा पॉपुलर सीरीज का दूसरा सीजन, Dhindora 2 की रिलीज डेट हुई अनाउंस
बात की जाए कौरीबुरी की कहानी के बारे में तो ये सीरीज एक पुरानी और रहस्यमयी तांत्रिक किताब के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक ऐसे अभिशाप से मुक्ति पाने का राज छिपा है, जो एक गंभीर बीमारी से निजात दिला सके। उस किताब में एक ऐसे चमत्कारी फूल का जिक्र है, जो पुराने से पुराने श्राप को नष्ट कर देता है।
-1794205294671.webp)
इसमें तांत्रिक विद्या का तोड़ निकालने का हल भी मौजूद है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि उस किताब की खोज कैसी की जाए और उस फूल को हासिल करने में किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए आपको नेटफ्लिक्स पर कौरीबुरी को देखना पड़ेगा।
फिलहाल कौरीबुरी अपने दमदार कंटेंट की बदौलत नेटफ्लिक्स पर टॉप-10 ट्रेंडिंग वेब सीरीज के मामले में नंबर-2 के पायदान पर ट्रेंड कर रही है। कुल मिलाकर कहा जाए तो ये सीरीज सभी का फेवरेट बन गया है।
कौरीबुरी की कास्ट
वेब सीरीज कौरीबुरी की कास्ट ने अपने-अपने किरदार में दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। बात की जाए इसकी कास्ट के बारे में तो इसमें बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार शाश्वत चटर्जी, पाओली डैम, जीतु कमल और सोलांकी रॉय अहम किरदार में मौजूद हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।