विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix पर 'दीवाली धमाका' फिल्म ने जमाया कब्जा, ट्रेंडिंग में टॉपर निकली नई फैमिली-ड्रामा

Published: Sun, 08 Nov 2026 09:52 AM (IST)

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दीवाली के पर्व पर एक लेटेस्ट फिल्म पहले नंबर पर जमकर ट्रेंड कर रही है।

नेटफ्लिक्स पर टॉपर बनी फिल्म (फोटो क्रेडिट स्क्रीन शॉट)

नेटफ्लिक्स पर टॉपर बनी फिल्म (फोटो क्रेडिट स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. दीवाली पर ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी ये फिल्म

  2. नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर कर रही है ट्रेंड

  3. फैमिली ड्रामा फिल्म की कहानी है दिलचस्प

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के खास मौके पर यहां एक तरफ सिनेमाघरों में अभिनेता रणबीर कपूर की लेटेस्ट फिल्म रामायणम् दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर भी एक लेटेस्ट फिल्म को खूब देखा जा रहा है और दीवाली के दिन ये फिल्म ट्रेंडिंग में बनी हुई है। 

फैमिली ड्रामा जॉनर वाली ये मूवी फिलहाल फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रही है और ओटीटी पर अपनी धाक जमाए हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के बारे में बात की जा रही है। 

नेटफ्लिक्स पर मस्ट वॉच बनी फैमिली ड्रामा

जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे नेटफ्लिक्स पर बीते 5 नवंबर को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। ओटीटी फिल्म के तौर पर इस मूवी ने फिलहाल सभी का दिल जीत लिया है और फैंस की फेवरेट बन गई है। इस मूवी का नाम दिलवाली दीवाली (Dilwali Diwali) है, जो मौजूदा समय में नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 के पायदन पर ट्रेंड कर रही। 

यह भी पढ़ें- Upcoming OTT Releases: नेटफ्लिक्स, प्राइम और हॉटस्टार पर होगा मनोरंजन का Obsession, अक्टूबर का आखिरी हफ्ता मजेदार

dilwali diwali ott release (2)

1 घंटे 1 मिनट की इस पारिवारिक ड्रामा ओटीटी फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर रितेश मेनन ने किया है, जबकि इसकी कास्ट में मनोज पहवा, नीलू कोहली, मिहिर आहूजा और ओर्रा भटनागर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में मौजूद हैं। शॉर्ट फीचर फिल्म के तौर पर दिलवाली दीवाली ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी को प्रभावित किया है और इसी वजह से फिलहाल ये नेटफ्लिक्स पर कब्जा जमाए हुए है। 

गौर किया जाए दिलवाली दीवाली की कहानी के बारे में तो ये फिल्म एक ऐसे एक बेटे द्वारा अपने माता-पिता को लग्जरी सोसाइटी में एक आलीशान फ्लैट के तोहफे के बारे में। लेकिन उस लड़के के पेरेंट्स को उस फ्लैट से ज्यादा अपना पुराना घर, मोहल्ला और पड़ोसियों की याद आती है, क्योंकि उनका सारा जीवन उस इलाके में ही गुजारा है।

इसमें इमोशन ड्रामा, कॉमेडी और रोमांच भरपूर देखने को मिलता है। जिसके चलते फिलहाल दिलवाली दीवाली नेटफ्लिक्स पर मस्ट वॉच बनी हुई है। 

दिलवाली दीवाली की आईएमडीबी रेटिंग

बात की जाए दिलवाली दीवाली की आईएमडीबी रेटिंग के बारे में तो मनोज पहवा की इस मूवी को 5.6/10 की ठीकठाक रेटिंग मिली है, जो इसे एक बार तो देखने लायक फिल्म होने के बारे में बताता है।

यह भी पढ़ें- एक लीड एक्टर, 9 किरदार...5 साल बाद आ रहा पॉपुलर सीरीज का दूसरा सीजन, Dhindora 2 की रिलीज डेट हुई अनाउंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।