Upcoming OTT Releases: नेटफ्लिक्स, प्राइम और हॉटस्टार पर होगा मनोरंजन का Obsession, अक्टूबर का आखिरी हफ्ता मजेदार
अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर भरपूर मनोरंजन होने वाला है। यहां देखें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट-
-1793016579086_m.webp)
इस हफ्ते पर ओटीटी पर क्या-क्या होगा रिलीज?
HighLights
इस हफ्ते पर ओटीटी पर क्या-क्या होगा रिलीज?
नेटफ्लिक्स-प्राइम पर आएगी मनोरंजन की बाढ़
26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक नहीं होगी बोरियत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर खत्म होने जा रहा है लेकिन अपने आखिरी हफ्ते में मनोरंजन का भरपूर डोज देकर। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में घर बैठे आप कई शोज और मूवीज एंजॉय कर सकते हैं, आइए जानते हैं इस वीक नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो समेत ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर क्या-क्या रिलीज होने जा रहा है।
अक्का (Akka)
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे स्टारर पीरियड क्राइम थ्रिलर अक्का (Akka) रिलीज होने जा रही है। 1980 के दशक में दक्षिण भारत के एक काल्पनिक शहर 'पेर्नुरू' पर आधारित यह सीरीज एक ऐसे शक्तिशाली समाज को दिखाती है, जहां महिलाओं का वर्चस्व है। यह फिल्म 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।

द वन अबाउट मैथ्यू पेरी (The One About Matthew Perry)
यह तीन पार्ट वाली एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो 'फ्रेंड्स' के दिवंगत स्टार मैथ्यू पेरी (चैंडलर बिंग) के जीवन और उनकी विरासत के बारे में बताती है। इसमें उनकी बहन, उनके दोस्तों और सहकर्मियों के ऐसे किस्से शामिल हैं, जो पहले कभी सामने नहीं आए थे। यह प्राइम वीडियो (Prime Video) पर 28 अक्टूबर को रिलीज होगी।
-1793016749607.webp)
हाउ टू रूइन दिवाली: मीट द पैरेंट्स (How To Ruin Diwali: Meet The Parents)
दक्षिण अफ्रीकी कॉमेडी सीरीज 'हाउ टू रूइन दिवाली: मीट द पेरेंट्स' में म्माबाथो न्कोमो की कहानी है, जो हर काम एकदम परफेक्ट तरीके से करना चाहती है। वह दिवाली के दौरान अपने मंगेतर वर्शेन के पारंपरिक भारतीय परिवार को प्रभावित करना चाहती है। लेकिन, हालात तब पूरी तरह बिगड़ जाते हैं जब उसके माता-पिता अचानक वहां आ पहुँचते हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 30 अक्टूबर को रिलीज होगी।
-1793016767072.webp)
बात्था (Baththa)
यह एक तमिल कॉमेडी-ड्रामा है, जिसका निर्देशन बालाजी थारनीथारन ने किया है। इसमें विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) 'बाथथावचलम' के किरदार में हैं, जो एक खूंखार गैंगस्टर है। उसकी जिंदगी में तब मोड़ आता है जब एक छोटा लड़का गलती से उसे स्कूल के टॉयलेट में बंद कर देता है। इसे 29 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
-1793016788206.webp)
मिनिमम वेज (सीजन 1) (Minimum Wage)
एक हलचल भरे इलाके की पिज्जेरिया में सेट, यह शो यंग कर्मचारियों के एक ग्रुप की कहानी है, जो स्कूल की पढ़ाई, काम की मुश्किल शिफ्ट्स और एक ऐसे बॉस के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहे हैं, जो उनके पहले से ही तनावपूर्ण काम को और भी कठिन बना देता है। यह नेटफ्लिक्स पर 26 अक्टूबर को रिलीज होगा।
-1793016805494.webp)
बलारा: ब्लड आइलैंड (Balaraw: Blood Island)
यह फिलीपींस की एक हॉरर-मिस्ट्री सीरीज है, जो सबीना की कहानी बताती है। अपनी मां के लापता होने के कई सालों बाद, सबीना सच का पता लगाने की उम्मीद में एक रहस्यमयी और अनजान द्वीप पर जाती है। हालांकि, उसकी यह खोज उसे परिवार के कुछ परेशान करने वाले रहस्यों और खतरनाक गुत्थियों तक ले जाती है, जो उसकी जान के लिए खतरा बन जाते हैं। यह सीरीज 29 अक्टूबर को स्ट्रीम होगी।
-1793016834726.webp)
मीठे में क्या है (Meethe Mein Kya Hai)
'मीठे में क्या है' एक फैमिली ड्रामा है, जो लखनऊ के एक बड़े और पारंपरिक मीडिल क्लास परिवार की कहानी है। वैसे तो इस परिवार के बीच पीढ़ियों से विवाद चलता आ रहा है लेकिन दीवाली के मौके पर परिवार के सभी सदस्य एक साथ एक ही छत के नीचे इकट्ठा होते हैं। त्योहार की खुशियों के बीच जब अचानक शादी की एक घोषणा होती है तब कहानी में मोड़ आता है। यह फिल्म 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी।
-1793016861346.webp)
ऑब्सेशन (Obsession)
बेयर (माइकल जॉनस्टन) नाम का एक व्यक्ति अपने बचपन के क्रश निक्की को अपने प्यार में फंसाने की कोशिश करता है वो भी एक अलौकिक वस्तु का इस्तेमाल करके। लेकिन, उसकी यह इच्छा एक भयानक मोड़ ले लेती है; निक्की एक सनकी स्टॉकर बन जाती है, जो अपने ही शरीर में कैद हो जाती है और उनके दोस्तों की हत्या करने पर उतारू हो जाती है। ऑब्सेशन ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और अब यह OTT पर दस्तक दे रही है। फिल्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर 30 अक्टूबर को रिलीज होगी।
-1793016896534.webp)
