विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix पर आते ही चमकी डिजास्टर फिल्म की किस्मत, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही पीरियड ड्रामा

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:19 PM (IST)

एक महीने पहले थिएटर में रिलीज हुई फिल्म फ्लॉप रही थी लेकिन ओटीटी पर आते ही यह टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

ओटीटी पर आते ही छाई पीरियड ड्रामा

ओटीटी पर आते ही छाई पीरियड ड्रामा

HighLights

  1. ओटीटी पर आते ही छाई पीरियड ड्रामा

  2. 2 घंटे 50 मिनट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर थी फ्लॉप

  3. एक महीने पहले थिएटर में हुई थी रिलीज 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां नई फिल्में तो रिलीज होती ही हैं बल्कि थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्में भी चार से पांच हफ्तों की विंडो के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे देती है। इसी के चलते कई बार थिएटर में फ्लॉप होने वाली फिल्मों को भी एक नया जीवन मिल जाता है।

ओटीटी पर आते ही चमकी फिल्म की किस्मत

एक ऐसी ही फिल्म हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर तो डिजास्टर रही लेकिन अब ओटीटी पर आते ही इसकी किस्मत चमक गई है। जिस फिल्म की बात की जा रही है वह है विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की पीरियड ड्रामा रणबाली (Ranabaali)।

ott (64)

यह भी पढ़ें- 1.8 करोड़ का बजट, 453 करोड़ की कमाई... Hanuman Ansh के बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे, 'बजरंग बली' की बरसी कृपा

बजट भी नहीं हुआ वसूल

रणबाली ने 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन किया जो कि बजट से भी कम था। फिल्म का बजट लगभग 120-150 करोड़ रुपय के आसपास था और इस तरह एक डिजास्टर साबित हुई।

ott (65)

थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद फिल्म ने नेटफ्लिक्स (Netflix) पर दस्तक दी और आते ही यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छा गई है। फिल्म 13 नवंबर को स्ट्रीम हुई और इस वक्त यह टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

क्या है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म 1870 के दशक में दक्षिण भारत के रायलसीमा क्षेत्र में सेट है, जो विनाशकारी 'ग्रेट मद्रास अकाल' (1876–1878) की पृष्ठभूमि पर आधारित है। अकाल के सबसे भीषण दौर में, सर थियोडोर हेक्टर (अर्नोल्ड वोस्लू) जैसे क्रूर ब्रिटिश अधिकारी ब्रिटिश शासनकाल का नेतृत्व कर रहे थे और आम जनता पर क्रूरता और अत्याचार की हदें पार हो रही थीं।

ott (66)

इस बीच एक महान विद्रोही योद्धा और अपने लोगों का मसीहा रणबाली (विजय) आता है जो ब्रिटिश सेना के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाता है। इस काम में उनकी पत्नी जयाम्मा (रश्मिका) भी साथ देती है।

ott (68)

फिल्म के बारे में

रणबाली एक एक्शन पीरियड ड्रामा है, जो राहुल सांकृत्यायन द्वारा निर्देशित है, जिसमें विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और अर्नोल्ड वोस्लू ने अभिनय किया है।

यह भी पढ़ें- Upcoming OTT Release: नेटफ्लिक्स, प्राइम और हॉटस्टार पर मनोरंजन की बहार, लॉन्ग वीकेंड पर देख डालें ये फिल्में-सीरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।