OTT पर होगा 'सचिव' का राज, Panchayat 5 के साथ रिलीज होगी नई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दालिम्ब'
अभिनेता जितेंद्र कुमार की नई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दालिम्ब की ओटीटी रिलीज और ट्रेलर की जानकारी सामने आ गई है।

जितेंद्र कुमार की ओटीटी फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
नई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दालिम्ब का ट्रेलर रिलीज
ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी दालिम्ब फिल्म
जितेंद्र कुमार की अपकमिंग ओटीटी मूवी दालिम्ब
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेब सीरीज पंचायत से फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता जितेंद्र कुमार (Jeetendra Kumar) को भला कौन नहीं जानता। मौजूदा समय में जितेंद्र का नाम पंचायत सीजन 5 को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। अब एक और नई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को लेकर जितेंद्र कुमार सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसका नाम दालिम्ब है।
दालिम्ब (Dalimb) का लेटेस्ट ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया है, साथ ही इसकी ओटीटी रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। आइए जानते हैं कि दालिम्ब को कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा।
पंचायत 5 के साथ रिलीज होगी दालिम्ब
हाल ही में पंचायत के मेकर्स द्वारा सीरीज के पांचवें सीजन का ट्रेलर रिलीज किया गया है और बताया गया है कि जितेंद्र कुमार की ये अपकमिंग लोकप्रिय सीरीज अगले महीने 3 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। सिर्फ पंचायत 5 (Panchayat 5) ही नहीं बल्कि जितेंद्र दिसंबर के फर्स्ट वीक में नई सस्पेंस थ्रिलर मूवी दालिम्ब के जरिए भी ओटीटी पर राज करेंगे।
यह भी पढ़ें- 'मिर्जापुर' की राह पर चली Panchayat, ओटीटी के बाद अब कहां दिखेगी 'फुलेरा' की कहानी; मेकर्स ने दिया हिंट?
-1795597710595.webp)
दरअसल के मेकर्स द्वारा इसका ट्रेलर शेयर करते हुए रिलीज डेट की भी जानकारी दी गई है, जिसके आधार पर 4 दिसंबर को दालिम्ब को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। ऐसे में दालिम्ब और पंचायत 5 के जरिए जितेंद्र कुमार ओटीटी पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे।
Some stories don't reveal themselves. They unravel. And some endings change everything. #Dalimb trailer out now Dalimb - Premieres on 4th December only on Hindi Zee 5 #HindiZee5 #Zee5 #DalimbOnZee5 https://t.co/CKKBZJKvSe
— Zee 5 (@Zee5_Official) November 25, 2026
खास बात ये है कि जितेंद्र के ये दोनों अपकमिंग प्रोजेक्ट अलग थीम और जॉनर के हैं। जहां एक तरफ पंचायत 5 में वह सचिव जी के किरदार लोगों को हंसाते दिखेंगे, वहीं दूसरी तरफ दालिम्ब में जितेंद्र एक मजबूर बाप के किरदार में नजर आएंगे। जिसका अंदाजा दालिम्ब के ट्रेलर को देखकर लगाया जा सकता है।
मजबूर बाप की कहानी दालिम्ब
ओटीटी फिल्म दालिम्ब के ट्रेलर पर गौर किया जाए इसमें जितेंद्र कुमार के बेटे के पिता की भूमिका में नजर आ रहे हैं। जिनका बेटा एक सोसाइटी में से अचानक गायब हो जाता है। अपने खोए हुए बेटे की तलाश में वह हर तरफ भटकते हुए नजर आ रहे हैं और मजबूर बाप की दिलचस्प कहानी दालिम्ब को रोचक बनाती दिख रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।