विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Citadel New Trailer: प्रियंका चोपड़ा जोनस की सीरीज 'सिटाडेल' का नया ट्रेलर जारी, खुलीं कहानी की और परतें

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Thu, 30 Mar 2023 08:29 PM (IST)

Citadel New Trailer सिटाडेल अप्रैल में रिलीज हो रही है। प्राइम वीडियो की यह महत्वाकांक्षी सीरीजों में शामिल है जो ...और पढ़ें

Citadel New Trailer Out Prime Video Web Series. Photo- Prime Video Team
Citadel New Trailer Out Prime Video Web Series. Photo- Prime Video Team

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के साथ स्पाइ एक्शन वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर खबरों में हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में कुछ ऐसे खुलासे किये, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया में लगातार हो रही है।

इन चर्चाओं के बीच अब सिटाडेल का नया ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें कहानी की कुछ और परतें खोलने की कोशिश की गयी है। सिटाडेल 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

यह एक महत्वाकांक्षी और बड़े पैमाने पर बनायी गयी सीरीज है, जिसका निर्माण रूसो ब्रदर्स ने किया है। प्रियंका की सीरीज का प्रोडक्शन स्तर इसी बात से समझा जा सकता है कि रूसो ब्रदर्स एवेंजर्स फिल्मों के जाने जाते हैं। 

क्या है सिटाडेल की कहानी?

सिटाडेल एक हाइ ओक्टेन एक्शन वाली स्पाइ सीरीज है, जिसमें प्रियंका खुद स्पाइ के रोल में हैं। उनके साथ रिचर्ड मैडन लीड रोल में हैं। स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल भी प्रमुख किरदारों में हैं। इनके कैरेक्टर लुक्स भी जारी किये गये हैं। 

सिटाडेल वर्तमान और अतीत में सफर करती है। आठ साल पहले यह एक इंडिपेंडेंट ग्लोबल स्पाइ एजेंसी थी, जिसे लोगों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था, मगर एजेंसी को विलेन मांटीकोर के लोगों ने खत्म कर दिया। यह एक पावरफुल सिंडिकेट है।

सिटाडेल के खत्म होने के साथ, एलीट एजेंट मेसन केन (रिचर्ड मैडेन) और नादिया सिंह (प्रियंका चोपड़ा जोनस) की यादें भी मिटा दी गयीं, क्योंकि वे बच जाते है। हालांकि, वे तब से छिपे हुए हैं और नई पहचान के साथ नया जीवन शुरू करते हैं, जो अपने अतीत से अनजान हैं।

फिर अचानक मेसन को उसके पुराने सिटाडेल सहयोगी बर्नार्ड ऑरलिक (स्टेनली टुकी) द्वारा ट्रैक किया जाता है, जिसे मांटीकोर को एक नया वर्ल्ड ऑर्डर स्थापित करने से रोकने के लिए उसकी मदद की सख्त जरूरत है। मेसन अपनी पुरानी साथी नादिया की तलाश करता है और दो जासूस एक मिशन पर निकल पड़ते हैं।

रूसो ब्रदर्स का है निर्माण

अमेजन स्टूडियोज और रुसो ब्रदर्स के एजीबीओ रचित सिटाडेल को एंथोनी रूसो, जो रूसो, माइक लारोका, एंजेला रूसो-ओटस्टॉट और स्कॉट नेम्स ने प्रोड्यूस किया है। सिटाडेल प्रियंका की दूसरी हॉलीवुड सीरीज है, जिसमें वो स्पाइ बनी हैं। इससे पहले क्वांटिको में प्रियंका ऐसा ही किरदार निभा चुकी हैं।