Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Operation Parindey Trailer: जेल ब्रेक कहानी लेकर आ रहा है ऑपरेशन परिंदे, अमित साध बने पुलिस ऑफ़िसर

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Wed, 05 Feb 2020 06:01 PM (IST)

    Operation Parindey Trailer ट्रेलर में दिखाया गया है कि छह ख़तरानाक कैदी दिन दिहाड़े जेल तोड़ भाग निकलते हैं। इसके बाद पुलिस वालों पर दबाव है कि इन्हे ...और पढ़ें

    Operation Parindey Trailer: जेल ब्रेक कहानी लेकर आ रहा है ऑपरेशन परिंदे, अमित साध बने पुलिस ऑफ़िसर

    नई दिल्ली, जेएनएन। जी-5 की अपकमिंग ओरिजिनल फ़िल्म ऑपरेशन परिंदे का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। सच्ची घटना पर आधारित इस फ़िल्म में जेल ब्रेक की सच्ची घटना दिखाई गई है। छह कैदी जेल तोड़कर फरार हो जाते हैं। इसके बाद पुलिस उनके तलाश में है। अमित साध की इस फ़िल्म को 28 फरवरी को रिलीज़ किया जाएगा। 

    ट्रेलर में दिखाया गया है कि छह ख़तरानाक कैदी दिन दिहाड़े जेल तोड़ भाग निकलते हैं। इसके बाद पुलिस वालों पर दबाव है कि इन्हे वापस पकड़ा जाए। दूसरी ओर भागे हुए कैदी बड़े आतंकवादी घटना को अंजाम देने का प्लान कर रहे हैं। पुलिस उनके बारे में कोई भी क्लू नहीं है। अब पुलिस वाले उन्हें कैसे पकड़ेंगे और क्या पुलिसल इस मामले में सफ़ल होगी, फ़िल्म में इसी  कंटेंट को दिखाया गया है। 

    अमित साध पुलिस ऑफ़िसर  अभिनव माथुर की भूमिका में नजर आते हैं, जो कि इस ऑपरेशन को लीड कर रहा है। इसके अलावा वहीं राहुल देव विलेन के किरदार में हैं, जो कि कैदियों को भगाने की साजिश रचता है। गुरु जी नाम का किरदार ही उन भागे हुए कैदियों का हैंडलर हैं। वहीं, फ़िल्म को संजय गढ़वी ने निर्देशित किया है। संजय इससे पहले धूम और धूम 2 को निर्देशित कर चुके हैं। उनकी आखिरी बॉलीवुड फ़िल्म अजब गजब लव थी, जो साल 2012 में आई थी। इस फ़िल्म के जरिए वह वापसी कर रहे हैं। 

    वहीं, अमित साध आखिरी बार सुपर 30 में आए थे। हालांकि, उसमें वह को-स्टार थे। इस बार वह लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, राहुल देव ऑल्ट बॉलाजी की वेब सीरीज़ द टेस्ट केस में साल 2018 में नजर आए थे। इस वेब सीरीज़ की तारीफ भी हुई थी। 

    इसके अलावा जी-5 पर शुक्राणु नाम की एक और ओरिजिनल फ़िल्म 'शुक्राणु: हुई इमोशन की नसबंदी' भी आ रही हैं। इस फ़िल्म में इमरजेंसी के वक्त नसबंदी की कहानी दिखाई गई है। यह भी सच्ची घटना से प्रेरित हैं। इसे 14 फरवरी को रिलीज़ किया जाएगा।