Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहित पुरोहित ने मुंबई में खरीदा सपनों का महल, पत्नी संग शेयर की गृह प्रवेश की तस्वीरें

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 02:31 PM (IST)

    टीवी एक्टर रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) सालों से पर्दे पर नजर आ रहे हैं। अब तक उन्होंने कई शोज में काम किया है। इतने सालों के ट्रगल के बाद अभिनेता ने मुंबई जैसे शहर में अपना एक ड्रीम पूरा किया है। जो उन्होंने काफी समय पहले देखा था। रोहित ने अपने सपनों के शहर में आलीशान घर खरीद लिया है।

    Hero Image
    Rohit Purohit New Home (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  अर्चना गौतम (Archana Gautam) ने बीते दिनों सपनों के शहर मुंबई में अपना ड्रीम होम खरीदा था, जिसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। अब टीवी इंडस्ट्री के एक और एक्टर ने इस शहर में अपना सपनों का घर खरीदा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीवी का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  के एक्टर रोहित पुरोहित ने नया घर खरीदा है, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की।

    नए घर में रोहित पुरोहित ने की पूजा

    रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  में अरमान के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं। एक्टर पत्नी शीना बजाज संग मुंबई में एक नया घर खरीदा है। रविवार को इस कपल ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ गृह प्रवेश पूजा की।

    यह भी पढ़ें- Archana Gautam ने पूरे रीति-रिवाज के साथ किया गृह प्रवेश, तस्वीरों में दिखाई नये घर की झलक

    उन्होंने पूजा की कुछ खास तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,  जन्मदिन, गृह परवेश, पारिवारिक समय और फादर्स डे जब सब कुछ एक ही दिन होता है। तो मुंबई में हमारे पहले आशियाना के लिए बहुत खुश हूं। समर्थन के लिए धन्यवाद।

    ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखा कपल

    ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्टार रोहित पुरोहित अपनी पत्नी संग पारंपरिक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। रोहिट येलो कुर्ते पजामे में दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं, उनकी पत्नी रेड कलर के शरारा सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

    शहजादा धामी को किया था रिप्लेस

    बता दें, रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) ने इस शो में अरमान के किरदार के लिए एक्टर शहजादा धामी को रिप्लेस किया था। इन दिनों रोहित पुरोहित को अरमान के रोल में उनके फैंस बेहद पसंद भी कर रहे हैं।

    रोहित और शीना की लव स्टोरी

    बता दें, रोहित की पत्नी शीना भी एक्टिंग फील्ड से है। इस कपल ने साल 2019 में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में जयपुर में शादी की थी। दोनों की मुलाकात 'अर्जुन' के सेट पर हुई थी, जिसका प्रीमियर 2012 में हुआ था। इसके बाद दोनों दोस्त बने और फिर प्यार हुआ।

    करीब छह साल तक डेटिंग करने के बाद शादी की थी। रोहित को 'रजिया सुल्तान', 'पोरस', 'दिल तो हैप्पी है जी' और 'धड़कन जिंदगी की' जैसे टीवी शो में काम कर चुके है। वहीं, शीना कई सारे शोज और फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 

    यह भी पढ़ें- रीवा की राजकुमारी Mohena Kumari के घर आई लक्ष्मी, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ये किरदार निभाकर हुई थीं फेमस