Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shivangi Joshi: किडनी इन्फेक्शन की चपेट में शिवांगी जोशी, गंभीर बीमारी से पीड़ित एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 18 Mar 2023 03:30 PM (IST)

    Shivangi Joshi टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की तबीयत इन दिनों कुछ नासाज है। एक्ट्रेस किडनी इन्फेक्शन से पीड़ित हैं और वर्तमान में अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया।

    Hero Image
    File Photo of Shivangi Joshi. Photo Credit: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नाइरा यानी कि शिवांगी जोशी फी फैंस के बीच पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। शिवांगी को उनके फैंस काफी पसंग करते हैं। एक्ट्रेस की चुलबुली अदाओं के भी उनके चाहने वाले दीवाने हैं। लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने एक बुरी खबर शेयर की। शिवांगी ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें किडनी इन्फेक्शन हो गया है। हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा था। अब एक्ट्रेस ने अपनी सेहत से जुड़ी एक और जानकारी शेयर की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फैंस से किया यह आग्रह

    अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शिवांगी जोशी ने कुछ दिन पहले इस बात की जानकारी शेयर की कि वह किडनी इन्फेक्शन से पीड़ित हैं। उनका इलाज चल रहा है। हॉस्पिटल के बेड पर लेटी शिवांगी ने अपना हेल्थ अपडेट देने के साथ ही फैंस से आग्रह किया कि इस मौसम में वह ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और खुद को हाईड्रेटेड रखें।

    अब कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

    शिवांगी जोशी ने एक और हेल्थ अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि अब वह पहले से काफी बेहतर हैं और जल्दी-जल्दी रिकवर कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया भी अदा किया, जिन्होंने उनकी फास्ट रिकवरी की कामना की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें कई लोगों ने मेसेज किए थे। कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने उनके लिए चिंता जाहिर की थी।

    शिवांगी जोशी का वर्कफ्रंट

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में फेमस हुईं शिवांगी जोशी 'बेकाबू' में नजर आने वाली हैं। इस शो में उनके अपोजिट शालीन भनोट (Shalin Bhanot) होंगे। इसके साथ ही मोनालिसा और ईशा सिंह के भी होने की चर्चा तेज है।

    यह भी पढ़ें: Urfi Javed: इरफान खान के बेटे संग वायरल हुई उर्फी जावेद की फोटो, बोल्डनेस देख फटी रह गईं यूजर्स की आखें

    यह भी पढ़ें: Sreejita De: श्रीजिता डे बनने वाली हैं माइकल की दुल्हनिया, सामने आए गेस्ट लिस्ट में शामिल लोगों के नाम