कौन हैं Apoorva Mukhija के एक्स ब्वॉयफ्रेंड उत्सव दहिया? 'रिबेल किड' पर लगाया धोखा देने का आरोप
मशहूर डिजिटल क्रिएटर अपूर्वा मखीजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड उत्सव दहिया ने उन पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उत्सव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया जिसमें उन्होंने अपूर्वा के पॉपुलर डायलॉग का इस्तेमाल किया। आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर डिजिटल क्रिएटर अपूर्वा मखीजा अक्सर चर्चा में रहती हैं। लोग उन्हें रिबेल किड के नाम से भी जानते हैं। हाल ही में वह करण जौहर के रियलिटी शो द ट्रेटर्स में नजर आई थीं। इसमें उर्फी जावेद संग उनका झगड़ा भी खूब चर्चा में आया था। इससे पहले अपूर्वा इंडियाज गॉट लैटेंट शो से जुड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में थी। इस बीच अब वह अपने कथित एक्स ब्वॉयफ्रेंड के आरोपों को लेकर लाइमलाइट में आ गई हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन हैं, जिन्होंने अपूर्वा के ऊपर आरोप लगाए हैं।
आमतौर पर अपूर्वा मखीजा अपने बयान या सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में रहती हैं, लेकिन इस बार उनसे जुड़ा नया मामला इंटरनेट पर आग की तरफ फैलता जा रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया क्रिएटर के एक्स ब्वॉयफ्रेंड उत्सव दहिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दावा किया है कि अपूर्वा ने उन्हें धोखा दिया। इस दावे को उन्होंने अलग ढंग से गाना गाते हुए किया है और उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कौन हैं अपूर्वा मखीजा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड उत्सव दहिया?
उत्सव दहिया के बारे में बता दें कि वह पहले अपूर्वा मुखीजा के साथ रिश्ते में थे और वह एक सोशल मीडिया क्रिएटर हैं।
यह भी पढ़ें- 'रिबेल किड' Apoorva Mukhija पर एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- 'झूठी कहानियां फैलाकर सहानुभूति...'
वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार ट्रेवल करने की वीडियो और सिंगिंग वीडियो शेयर करते रहते हैं। उनका कंटेंट अहम रूप से उनकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा होता है।ग उत्सव के इंस्टाग्राम पर 89.9k फॉलोअर्स हैं और यही कारण है कि उनकी वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल होती है। इतना ही नहीं, उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल में इस बात का जिक्र भी है कि वह एक निवेश बैंकर भी हैं।
उत्सव ने अपनी पोस्ट में क्या कहा था?
उत्सव दहिया अपनी वीडियो की वजह से चर्चा में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने अपूर्वा के पॉपुलर डायलॉग क्यूट लिटिल रेडफ्लैग्स का इस्तेमाल किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ज्यादा फॉलोअर्स होने का यह मतलब नहीं है कि आप दर्शकों को झूठी कहानी सुनाकर भड़काने की कोशिश करें। अगर अगर किसी तरह की कोई बकवास की, तो मैं सीधे तौर पर रसीदें निकालूंगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।