विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Who Is Amit Sana, 'इंडियन आइडल' के पहले विनर अभिजीत सावंत की जीत को लेकर किया शॉकिंग खुलासा ?

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Fri, 17 Nov 2023 12:48 PM (IST)

First Indian Idol Runup Amit Sana इंडियन आइडल (Indian Idol) दर्शकों के बीच काफी फेमस रहा है। साल 2004 में ...और पढ़ें

अमित साना और अभिजीत सावंत ( Photo Instagram)
अमित साना और अभिजीत सावंत ( Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  First Indian Idol Runup Amit Sana: टीवी  का मोस्ट फेमस  सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' (Indian Idol) दर्शकों के बीच काफी फेमस रहा है। इस शो की शुरुआत साल 2004 में हुई थी जो अब तक जारी है।

इन 19 सालों में इस शो के अब तक 14 सीजन आ हो चुके हैं। इस शो के पहले सीजन को अभिजीत सावंत  (Abhijeet Sawant) ने जीता था। पहले सीजन में अभिजीत सावंत और अमित साना (Amit Sana) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी, हालांकि आखिर में जीत अभिजीत सावंत की हुई थी।

यह भी पढ़ें- फिर सुर्खियों में आए इंडियन आइडल विनर Abhijeet Sawant, 'लफ्जों में' गाने के बाद इस एल्बम से धूम मचाने को तैयार

कौन हैं अमित साना

अब पूरे 19 साल बाद पहले शो के रपअप रहे  अमित साना (Amit Sana) सुर्खियों में है। उन्होंने उस दौर को याद कर कई खुलासे किए है, जिससे सुनने के बाद हर कोई हैरान है। अमित साना ने बताया है कि उनकी वोटिंग के दौरान कई तरह की छेड़छाड़ हुई थी।

अमित साना ने वोटिंग को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन में नजर आए अमित साना ने खुलासा किया है। वह शो न जीत पाते इसके लिए लोगों ने कई जतन किए थे।  सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में सिंगर अमित साना ने साफ-साफ कहा है कि, उनकी वोटिंग लाइन दो दिन पहले ही ब्लॉक हो गई थी। हालांकि, इन बातों को सालों बाद कहने के लिए उन्होंने अभिजीत सावंत  (Abhijeet Sawant) से माफी भी मांगी।

'मेरी वोटिंग लाइन दो दिन पहले बंद हो गई थी'  

सिंगर ने बताया कि शो के फिनाले से ठीक 2 दिन पहले उनकी वोटिंग लाइन्स ब्लॉक कर दी गई थी, जिसे अभिजीत सावंत को विनर बनाया जा सके। मुझे मेरे परिवार के लोगों ने बताया था कि तुम्हें वोट नहीं जा रहे हैं, लेकिन अभिजीत की वोटिंग लाइन्स पर वोट हो रहे थे।

 जब मैंने अभिजीत से पूछा कि क्या तुम्हारी वोटिंग लाइन्स चालू हैं तो उन्होंने कहा था कि हां चालू हैं। उस दौरान पॉलिटिकल इन्फ्लुएंस भी था, लेकिन मैंने फिनाले में अपना बेस्ट दिया था। आगे उन्होंने अभिजीत पर तंज कसते हुए कहा है कि, जब से शिल्पा शेट्टी ने उसकी स्माइल की तारीफ की थी तब से लोगों ने गंभीरता से लेना शुरू कर दिया था।

फराह खान को लेकर किया खुलासा

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2 से जुड़ेगा ये फेमस सिंगर, सलमान खान के शो की इस दिन से देखने को मिलेगी झलक!

अमित साना ने इस इंटरव्यू में शो के जज को लेकर भी हैरान करने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पर्दे पर जैसे जज नजर आते हैं वह पर्दे के पीछे वैसे नहीं होते। फराह खान को लेकर उन्होंने कहा कि, एक समय था जब वह फराह खान से बहुत बात करते थे, लेकिन जब वे उनसे कुछ पूछते थे तो वे ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं देती थी। वह इग्नोर करती थी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।