विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2 से जुड़ेगा ये फेमस सिंगर, सलमान खान के शो की इस दिन से देखने को मिलेगी झलक!

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 03 Jun 2023 03:07 PM (IST)

Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस बहुत ही फेमस रियलिटी शो है। कंट्रोवर्शियल होने के बाद भी शो को देखने ...और पढ़ें

File Photo of Salman Khan from Bigg Boss OTT 2 Promo
File Photo of Salman Khan from Bigg Boss OTT 2 Promo

HighLights

  1. सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर बना हुआ है बज
  2. जून के अंत में शुरू हो सकता है शो
  3. फेमस सिंगर को किया गया बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए अप्रोच

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: मनोरंजन जगत में इन दिनों ओटीटी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के दूसरे सीजन की खूब धूम मची है। कई दिनों से इस शो को लेकर चर्चा बनी हुई है। बिग बॉस ओटीटी के सेकेंड सीजन के लिए अब तक कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं।

आवेज दरबार से लेकर संभावना सेठ तक, कई सेलिब्रिटीज हैं, जिनका नाम चर्चा में बना हुआ है। इस बीच एक और फेमस पर्सनालिटी का नाम बिग बॉस के ओटीटी शो के लिए सामने आया है।

जियो सिनेमा पर दिखाया जाएगा शो

बिग बॉस टेलीविजन इंडस्ट्री का नंबर वन रियलिटी शो है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी यह शो धीरे-धीरे दर्शकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यही वजह है कि सीजन 1 के बाद मेकर्स सीजन 2 के साथ भी हाजिर होने के लिए तैयार हैं, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें, तो इस बार यह शो वूट की जगह जियो सिनेमा पर दिखाया जाएगा।

शो में होगी इस सिंगर की एंट्री

पिछले सीजन में कंटेस्टेंट्स को एक दूसरे के साथ पेयर किया गया था। यानी कि एलिमिनेशन भी एक पेयर का हुआ था। इस बार भी यही फॉर्मेट फॉलो होगा या नहीं, इसकी तो जानकारी सामने नही आई है, लेकिन एक फेमस सिंगर का नाम जरूर सामने आया है।

टेलीचक्कर की खबर के अनुसार,इंडियन आइडल सीजन वन के विनर अभिजीत सावंत को शो के लिए अप्रोच किया गया है। वह शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं, इस पर उनका ऑफिशियल स्टेटमेंट आना बाकी है।

कब से शुरू हो रहा शो?

जियो सिनेमा ने शो का टीजर जारी किया था, जिसमें सलमान खान ने कन्फर्म किया कि बिग बॉस ओटीटी 2 को वह ही होस्ट करेंगे। यह शो जून के एंड में शुरू हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, सामने आए कुछ कंटेस्टेंट्स में आवेज दरबार, संभावना सेठ, पूजा गौर, अनुराग डोभाल, महेश पुजारी, फैसल शेख और अंजलि अरोड़ा का नाम सामने आया है।