Bigg Boss 13: रश्मि देसाई ने पारस को सिखाया सालसा, फैंस ने दोनों की जोड़ी पर लुटाया प्यार, देखें वीडियो
Bigg Boss 13 में एक महीने में कंटेस्टेंट के अलग-अलग रूम सामने आ चुके हैं। लेकिन पिछले एक दो दिन में रश्मि देसाई में जो बदलाव आया है वो लोगों को काफी प ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। ‘बिग बॉस 13’ को शुरू हुए एक महीना बीत चुका है। एक महीने में कंटेस्टेंट के अलग-अलग रूम सामने आ चुके हैं। लेकिन पिछले एक दो दिन में रश्मि देसाई में जो बदलाव आया है वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल, हाल में शो में करिश्मा तन्ना महारानी बनकर आई थीं। उन्होंने इशारों-इशारों में रश्मि को समझाया था कि तुम जिसके नाम पर इतना झगड़ रही हो वो तुम्हारी बात करता ही नहीं है इसले अपने गेम खेलो। इसके बाद से रश्मि के बिहेवियर में बदलाव नजर आ रहा है।
बीते रोज़ तो उन्होंने घर में अपने दोस्त पारस छाबड़ा को सालसा डांस सिखाया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, शहनाज़ से दूरी बनाने में बाद पारस, रश्मि देसाई के ग्रुप में शामिल हो गए हैं। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग भी देखी जा रही है। इसकी एक झलक उनकी डांस में नजर आई। कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों के डांस का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रश्मि, पारस को सालसा सिखा रही हैं।
View this post on Instagram
वीडियो में आपने देखा रश्मि, पारस को एक-एक स्टैप सिखा रही हैं और पारस भी अच्छे स्टूडेंट की तरह डांस सीख रहे हैं। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। पारस और रश्मि के इस वीडियो में दर्शक भी प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही लोगों को रश्मि का ये बिहेवियर काफी पसंद आ रहा है। लोग दोनों की दोस्ती की भी तारीफ कर रहे हैं।

.jpg)


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।