38 साल पहले Doordarshan पर जबरदस्त हिट रहा था ये शो, मेकर्स को बढ़ाने पड़े 7 एपिसोड्स; 3 बार बना सीक्वल!
80s के दौर में दूरदर्शन (Doordarshan) पर एक शो आया था जिसे एक बॉलीवुड सुपरस्टार के कैमियो ने घर-घर में लोकप्रियता दिला दी थी।

घर-घर में मशहूर हो गया था ये कॉमेडी शो। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
80s के दौर में दूरदर्शन का शो हुआ था हिट
बॉलीवुड के सुपरस्टार के कैमियो से छाया था शो
38 सालों से अमर है शो के सभी कैरेक्टर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक टाइम था, जब दूरदर्शन पर शोज सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बनते थे, उनमें समाज की कड़वी सच्चाई भी छुपी होती थी, जो ह्यूमर के अंदाज में दिखाई जाती थी। कलाकार परिस्थितियों को ऐसे दिखाते थे जैसे आम जिंदगी उसे जी रहा हो। इसी तरह का एक शो 38 साल पहले आया था।
दूरदर्शन पर मिडिल क्लास कपल के इर्द-गिर्द घूमने वाले इस शो की कहानी ऐसे चुनौतियों पर थीं जिससे शायद हर मिडिल क्लास फैमिली गुजरती है। पहले यह शो सिर्फ 6 एपिसोड्स के साथ टीवी पर आने के लिए बनी थी। मगर रातोंरात शो का क्रेज ऐसा बढ़ा कि मेकर्स को 7 और एपिसोड्स बनाने पड़ गए थे।
दूरदर्शन का सबसे कल्ट शो
दिलचस्प बात यह है कि शो में दिखाए गए किरदारों को एक कार्टूनिस्ट ने गढ़ा था जो खुद लीड एक्टर बनना चाहते थे। जिस कल्ट शो की हम बात कर रहे हैं, वो है वागले की दुनिया (Wagle Ki Duniya)। शो का निर्देशन कुंदन शाह ने किया था। यह मशहूर कार्टूनिस्ट आर.के. लक्ष्मण के द्वारा क्रिएटेड कैरेक्टर पर आधारित था जो एक मिडिल क्लास भारतीय आदमी है यानी आम आदमी। इस शो की जरिए आम आदमी की समस्याओं को ह्यूमर के साथ दिखाया गया था।

क्या है वागले की दुनिया की कहानी?
इस शो में अंजन श्रीवास्तव ने एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले और थोड़े अनाड़ी किस्म के सेल्स क्लर्क की भूमिका निभाई थी, वहीं भारती अचरेकर उनकी पत्नी के किरदार में थीं। इस शो के जरिए दोनों को रातोंरात पहचान मिल गई थी। उनकी जोड़ी टीवी की सबसे पंसदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में शुमार हो गई थी।
SRK ने भी किया था कैमियो
शो में उनके अलावा एक और कलाकार था जो एक सीन में आते ही छा गया था और वह थे शाह रुख खान (Shah Rukh Khan)। शाह रुख कई टीवी शोज में काम कर चुके हैं। वह वागले की दुनिया का भी हिस्सा रहें। उन्होंने शो में कैमियो किया था।

ऑडियंस के चलते बढ़ाए गए एपिसोड्स
हर हफ्ते दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होने वाले वागले की दुनिया में कुल 6 एपिसोड्स आने वाले थे लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए इसे बढ़ाकर 13 एपिसोड कर दिया गया था। इस सीरीज को काफी लोकप्रियता मिली थी। इस शो की सफलता अंदाज आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 11 साल बाद इसका सीक्वल वागले की नई दुनिया भी आया था।
तीन बार बना था सीक्वल!
2021 में भी वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नए किस्से के जरिए मिडिल-क्लास फैमिली से जुड़ी नई समस्याओं को दिखाया गया था। यह शो सोनी सब पर टेलीकास्ट हुआ था। यहां तक कि साल 2012 में भी 'डिटेक्टिव वागले' नाम की एक नई सीरीज के जरिए 'वागले' के किरदार को वापस लाया गया था। यह शो डीडी नेशनल पर टेलीकास्ट हुआ था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।