8 बजते ही Doordarshan से चिपक जाते थे सब, 38 साल से हर संडे गूंज रही है सुरों की 'रंगोली'
पिछले 38 सालों से दूरदर्शन पर एक म्यूजिकल शो हर किसी का फेवरेट बना हुआ है। हेमा मालिनी (Hema Malini) शो का हिस्सा बनी थीं।

विदेशों में भी हिट था दूरदर्शन का शो
HighLights
38 सालों से टीवी पर राज कर रहा है शो
हेमा मालिनी ने शो को दिलाई थी पहचान
दूरदर्शन के शो ने विदेशों में पाई सफलता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब देश में मनोरंजन के ज्यादा साधन नहीं थे, तब दूरदर्शन (Doordarshan) आया और इतने यादगार सीरियल्स और शोज दिए कि उसने घर-घर में लोगों को TV खरीदने पर मजबूर कर दिया। एक ऐसा ही शो 1988 में शुरू हुआ था।
हिंदी सिनेमा की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी (Hema Malini) ने इस शो की शुरुआत की थी और टीवी पर यह इतना बड़ा हिट हुआ कि लोग हर रविवार को सुबह 8 बजे टीवी के सामने बैठकर इस शो का आनंद लेने पर मजबूर हो गए।
हाइएस्ट रेटेड शो बना था 'रंगोली'
दूरदर्शन का ये हर हफ्ते TRP के चार्ट पर नंबर-1 बन गया। यहां तक कि 2014 में रविवार को सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे के स्लॉट के दौरान यह शो हाइएस्ट रेटिंग शो बन गया और नया रिकॉर्ड कायम किया था। जिस शो की हम बात कर रहे हैं, वो 'रंगोली' शो (Rangoli Show) शो है।

Madhoo as host in Rangoli- Facebook
टीवी पर गूंजते थे सदाबहार गाने
'रंगोली' एक म्यूजिकल शो था जो 1988 में दूरदर्शन पर शुरू हुआ था। शो का फॉर्मेट ऐसा था कि हर हफ्ते नया थीम होता था और किसी फिल्मी सितारे या गायक-गायिका के बारे में बताया जाता था और उनसे जुड़े सदाबहार गानों को दिखाया जाता था। यह म्यूजिकल शो हर सुबह की शुरुआत मनोरंजन से करता था।
विदेशों में भी हिट हुआ था शो
यह शो 80s और 90s में सबसे ज्यादा हिट रहा। सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इसने खूब सफलता हासिल की। इसे सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिडिल ईस्ट और यूनाइटेड स्टेट्स में मिली थी। वहां रहने वाले भारतीय हर हफ्ते यह शो देखने के लिए काफी उत्सुक रहते थे।

Harshita Bhatt as host in Rangoli- Instagram
रंगोली शो की होस्ट रह चुकीं ये हीरोइनें होस्ट्स
इस शो को कई दिग्गज अदाकाराओं ने होस्ट किया। 'रंगोली' की पहली होस्ट हेमा मालिनी (Hema Malini) थीं जिन्होंने इस शो को सबसे ज्यादा लोकप्रियता दिलाई। शो को होस्ट करने वाले सितारों की लिस्ट...
- शर्मिला टैगोर
- मयूरी कांगो
- इंदर कुमार
- प्राची शाह
- जया भट्टाचार्या
- श्वेता तिवारी
- सारा खान
- स्वरा भास्कर
- नीतू चंद्रा
- सुरवीन चावला
- हर्षिता भट्ट
- मधू शाह
जुलाई 2019 में सुरवीन चावला ने 'रंगोली' शो को होस्ट किया था। हालांकि, अगस्त 2019 से मधू शाह (Madhoo Shah) इस शो को होस्ट कर रही हैं।
