विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Doordarshan का वो सीरियल जिसने खोली थी नौजवानों की आंखें, पंचम दा की आवाज में घर-घर में हिट हुआ 'सुबह' का गीत

Published: Tue, 06 Oct 2026 09:06 PM (IST)

आरडी बर्मन (RD Burman) उर्फ पंचम दा के एक गीत की वजह से 39 साल साल पहले दूरदर्शन (Doordarshan) का एक सीरियल सुपरहिट हो गया था।

पंचम दा के गाने के चलते हिट हुआ दूरदर्शन का शो

पंचम दा के गाने के चलते हिट हुआ दूरदर्शन का शो

HighLights

  1. 39 साल पहले गंभीर मुद्दे पर बना शो

  2. पंचम दा के गाने ने शो को बनाया अमर

  3. सीरियल के खलनायक ने जीता था दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 39 साल पहले दूरदर्शन (Doordarshan) पर एक ऐसा सीरियल आया जिसने नौजवानों की आंखें खोलीं। यह सीरियल एक गंभीर मुद्दे पर बना था। महाभारत (Mahabharat) और रामायण (Ramayan) जैसे पौराणिक शोज के दौर में ड्रग्स की लत पर बना एक ऐसा सीरियल आया जिसने पूरे देश को हिला दिया।

इस सीरियल को हिट बनाने का श्रेय कहीं न कहीं आरडी बर्मन उर्फ पंचम दा (Pancham Da) को भी जाता है। उन्होंने सीरियल के लिए एक ऐसा गीत गाया जो घर-घर में मशहूर हो गया।

यह सीरियल अंधकार के बाद सुबह की उम्मीद की ओर इशारा करता है। पंचम दा की जोशीली आवाज और गाने के गहरे बोल ने सीरियल के टाइटल सॉन्ग को अमर बना दिया।

80s का सबसे बेबाक सीरियल

जिस सीरियल की हम बात कर रहे हैं, वो है 1986 से 1987 के बीच दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ सुबह (Subah Show) है। भारत रंगाचारी (Bharat Rangachary) ने शो का निर्देशन किया था। यह वास्तव में शिवसंकारी के नॉवेल अवन (Avan) पर बेस्ड था। यह उस वक्त का सबसे अलग तरह का सीरियल था, जिसने यूथ के बीच पनप रहे बुरी चीजों को बेबाकी के साथ दिखाया।

Subah Show

ड्रग्स एडिक्ट पर बेस्ड था सीरियल

दूरदर्शन के इस सीरियल की कहानी एक मासूम नौजवान की है जो कॉलेज में दाखिला लेता है, भरत नाम के एक ड्रग एडिक्ट से दोस्ती करता है और आखिरकार खुद भी ड्रग्स की लत का शिकार हो जाता है। सीरियल में भरत का किरदार सलीम घोष (Salim Ghouse) ने निभाया था जो कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं। उनका किरदार बहुत ही दमदार था जो घर-घर में छा गया था।

आरडी बर्मन के गाने ने बनाया यादगार

'सुबह' सीरियल की सबसे बड़ी खासियत इसका टाइटल ट्रैक 'ऐ जमाने तेरे सामने आ गए' (Aye Zamane Tere Samne Aa Gaye) है जिसे आरडी बर्मन ने गाया था। उन्होंने ही गाने का संगीत भी तैयार किया था।

 

उनका गीत जितना हॉन्टिंग था, उतना ही जुनून भरने वाला भी था। यह उनके करियर के सबसे बेहतरीन गानों में से एक था। गंभीर मुद्दे पर बना ये सीरियल भले ही 39 साल पहले हर किसी के दिल में बस गया हो, लेकिन आज यह यूट्यूब पर मौजूद नहीं है। 

यह भी पढ़ें- 41 साल पहले 'किरायेदारों' पर आया Doordarshan का ये कल्ट शो, 2 BHK फ्लैट में मिलता था कॉमेडी का महाडोज

यह भी पढ़ें- 40 साल पहले आया Doordarshan का वो सीरियल जिसके चलते लाहौर में लग जाता था कर्फ्यू, दो बार करना पड़ा री-टेलीकास्ट