विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

41 साल पहले 'किरायेदारों' पर आया Doordarshan का ये कल्ट शो, 2 BHK फ्लैट में मिलता था कॉमेडी का महाडोज

Published: Sat, 19 Sep 2026 09:05 PM (IST)

दूरदर्शन (Doordarshan) पर 80s के दौर में एक कॉमेडी शो (Cult Comedy Show) आया था जिसने पूरे देश को हंसने पर मजबूर कर दिया था।

दूरदर्शन का कल्ट कॉमेडी शो

दूरदर्शन का कल्ट कॉमेडी शो

HighLights

  1. 80s में घर-घर में छा गया था दूरदर्शन का कॉमेडी शो

  2. 13 एपिसोड के साथ बना था टीवी का सबसे हिट शो

  3. कल्ट शो को IMDb से मिली है 8.7 की धांसू रेटिंग 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80s का दौर दूरदर्शन (Doordarshan) के लिए गोल्डन पीरियड था। इस दौर में कई शोज आए जिन्होंने दर्शकों को टीवी के सामने बैठने पर मजबूर कर दिया। कुछ शोज समाज का आईना दिखातीं तो किसी में ड्रामा और थ्रिल देखने को मिलता। इसी दौर में एक कॉमेडी शो (Comedy Show) ने धमाल मचा दिया था।

80s के मिड में आया यह शो प्रोग्रेसिव माइंडसेट को दिखाता है। शुरू में इस शो के सिर्फ 13 एपिसोड आए थे और यह इतना हिट हुआ था कि न केवल मेकर्स को दूसरा सीजन लाना पड़ा, बल्कि इस शो से इंस्पायर्ड एक और कॉमेडी शो 'देख भाई देख' (Dekh Bhai Dekh) भी बनाना पड़ा।

रत्ना पाठक-सुप्रिया पाठक ने किया था काम

इस कॉमेडी शो में दिग्गज अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah) और उनकी बहन सुप्रिया पाठक (Supriya Pathak) मुख्य भूमिका में थीं। एक बार रत्ना ने कहा था कि शो ने उनका करियर बचा लिया था। यह शो कोई और नहीं, बल्कि 1985 में आया 'इधर उधर' (Idhar Udhar Show) है।

Idhar Udhar Doordarshan

अमेरिकन टीवी शो से था प्रेरित

'इधर उधर' शो आनंद महेंद्रू ने डायरेक्ट किया था। इस शो को 1977 में आए अमेरिकन शो 'थ्रीज कंपनी' (Three's Company) से प्रेरित बताया जाता है। शो की कहानी दो बहनों सुनीता (रत्ना पाठक) और पूनम (सुप्रिया पाठक) की है जो पारसी महिला मिसेज ब्रेगेंजा के घर पर किराये पर रहती हैं।

क्या थी इधर उधर शो की कहानी?

जब मिसेज ब्रेगेंजा ऑस्ट्रेलिया अपनी बेटी के पास चली जाती है तो दोनों बहनें काम से बचने के लिए अखबार में दो पेइंग गेस्ट के लिए विज्ञापन देती हैं और रिक्वायरमेंट थी- डैशिंग और गुड सेंस ऑफ ह्यूमर वाले पेइंग गेस्ट की। इसके बाद उनके 2 BHK अपार्टमेंट में एक स्ट्रगलिंग एक्टर कुमार (रवि बिस्वानी) और सुधीर (लिलीपुट) रहने आते हैं और फिर शुरू किराये के घर में लगता है कॉमेडी का असली तड़का।

Idhar Udhar Show

दूरदर्शन पर छा गया था 13 एपिसोड

दूरदर्शन पर जब यह शो आया तो यह घर-घर में छा गया। समय से आगे की सोच रखने वाले इस शो को लोगों ने पसंद किया। जब शो सुपरहिट हुआ तो इसका दूसरा सीजन भी आया और उसने भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। इस शो को IMDb से 8.7 रेटिंग मिली है। यह 80s ही नहीं, टेलीविजन के इतिहास के सबसे बेस्ट कॉमेडी शोज में से एक है।

यह भी पढ़ें- 40 साल पहले आया Doordarshan का वो सीरियल जिसके चलते लाहौर में लग जाता था कर्फ्यू, दो बार करना पड़ा री-टेलीकास्ट

यह भी पढ़ें- 40 साल पहले आया Doordarshan का वो हिट सीरियल जिसके नाम पर है रेलवे स्टेशन, सुपरहिट हुआ था टाइटल सॉन्ग