41 साल पहले Doordarshan पर आया 'गाजर खाने वाला सबसे शातिर जासूस', दिलीप कुमार-देव आनंद भी हो गए थे फैन
41 साल पहले दूरदर्शन (Doordarshan) पर एक डिटेक्टिव शो आया था जिसने दर्शकों को दीवाना बना दिया था।
-1792078453886_m.webp)
टीवी पर सुपरहिट हुआ था जासूसी शो। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
दूरदर्शन पर हिट हो गया था 'जासूस' का अंदाज
कॉमिक सीन्स ने घर-घर में बटोरी थीं सुर्खियां
पंकज कपूर ने निभाई थी जासूस की भूमिका
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन के गोल्डन एरा में एक डिटेक्टिव शो (Detective Show) आया जिसमें मिस्ट्री सुलझाने एक शातिर जासूस था जो हमेशा गाजर खाता रहता था। काला चश्मा, आंखों में शक और केस को सुलझाने की समझ के साथ-साथ टीवी का ये जासूस गाजर खाने के लिए मशहूर हो गया था।
आपने वो डायलॉग तो सुना ही होगा- 'सर यू आर जीनियस'। यह डायलॉग भी इसी शो का है। हम जिस सीरियल की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 1985 में आया दूरदर्शन का सबसे कल्ट शो 'करमचंद' (Karamchand) है। इस शो में यूं तो करमचंद की भूमिका पंकज कपूर (Pankaj Kapur) ने निभाई थी, लेकिन कभी यह रोल आलोक नाथ (Alok Nath) को ऑफर हुआ था।
पंकज कपूर ने ठुकरा दिया था शो
शो के डायरेक्टर पंकज पराशर के साथ अनबन के बाद आलोक नाथ शो से बाहर हो गए और फिर शातिर जासूस 'करमचंद' का रोल पंकज कपूर को मिला। हालांकि, डायरेक्टर ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक बार खुलासा किया था कि पहले पंकज ने भी यह रोल करने से इनकार कर दिया। करियर के शुरुआती दौर में वह टीवी में काम नहीं करना चाहते थे। मगर रिजेक्ट करने के अगले ही दिन उन्होंने ऑफर एक्सेप्ट कर लिया था।

हिट हो गया था शो
पंकज कपूर ने 'करमचंद' के किरदार को इतनी शानदार तरीके से निभाया कि शो के साथ-साथ उनका रोल भी कल्ट बन गया। शो में उनकी सेकेटरी किट्टी की भूमिका सुष्मिता मुखर्जी ने निभाया था।
जब भी करमचंद कोई केस सॉल्व करके या सीक्रेट रिवील करता है तो किट्टी कहती है- 'सर, यू आर जीनियस'। इसके बाद करमचंद जवाब में कहता है- 'शट-अप किट्टी'। यह डायलॉग इतना फेमस हो गया था कि हर किसी की जुबान पर छा गया था।
देव आनंद-दिलीप कुमार ने भी की तारीफ
शुरू में इस शो को दर्शकों ने पसंद नहीं किया था। पराशर ने फोर्ब्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि शो की असफलता से पंकज कपूर टूट गए थे। मगर बाद में यह शो कल्ट क्लासिक बन गया। डायरेक्टर का कहना था कि देव आनंद और दिलीप कुमार ने भी शो की तारीफ की थी।

2007 में आया था दूसरा सीजन
शो की सफलता के चलते ही इसका दूसरा सीजन भी लाया गया। साल 2007 में करमचंद का दूसरा सीजन आया जो सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ था। इस शो में करमचंद की भूमिका में पंकज कपूर ने वापसी की थी, लेकिन सुष्मिता मुखर्जी की बजाय किट्टी की भूमिका में सुचेता खन्ना ने निभाया था।

यूं तो दूसरा सीजन भी काफी पसंद किया गया, लेकिन दूरदर्शन के शो ने सबसे ज्यादा तारीफें बटोरीं। इस शो को IMDb से 8.6 रेटिंग मिली है।
यह भी पढ़ें- Doordarshan का वो सीरियल जिसने खोली थी नौजवानों की आंखें, पंचम दा की आवाज में घर-घर में हिट हुआ 'सुबह' का गीत
यह भी पढ़ें- 41 साल पहले 'किरायेदारों' पर आया Doordarshan का ये कल्ट शो, 2 BHK फ्लैट में मिलता था कॉमेडी का महाडोज
