Doordarshan का वो शो जिसके लिए रुक जाती थी ट्रेन, सड़कों पर छा जाता था सन्नाटा; 39 साल से है कल्ट
क्या आपको पता है कि दूरदर्शन (Doordarshan) के एक शो के लिए ट्रेन रुक जाया करती थी। शो की सफलता ने पूरे देश में इतिहास रच दिया था।
-1793123503640_m.webp)
80s में चढ़ा था दूरदर्शन शो का खुमार
HighLights
दूरदर्शन के शो के लिए रुकती थी ट्रेन
80s में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो
39 सालों से है दर्शकों का फेवरेट शो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चार दशक पहले दूरदर्शन (Doordarshan) का ही राज था। दूरदर्शन पर ऐसे-ऐसे शोज आए जिसने लोगों को टीवी के सामने बैठने पर मजबूर कर दिया। एक शो का क्रेज इतना तगड़ा था कि ट्रेन तक रुक जाया करती थी।
इस शो के साथ लोगों की भावनाएं जुड़ गई थीं। लोग अपने इवेंट्स पोस्टपोन कर दिया करते थे। महिलाएं जल्दी-जल्दी घर का काम निपटा लिया करती थीं, ताकि शो देख सकें। सड़कें सूनसान पड़ जाती थीं और घरों में एक ही शो चलने लगता था।
दूरदर्शन का सबसे हिट शो
दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला ये शो रामानंद सागर का रामायण (Ramayan) है जिसने टीवी पर इतिहास रच दिया था। मगर आपको शायद ही मालूम हो कि शुरू में 78 एपिसोड का पौराणिक शो को शुरुआती दिनों में कम पॉपुलैरिटी मिली और फिर ऐसी बढ़ी कि सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज की लिस्ट में शुमार हो गया।

एक्टर को समझने लगे थे भगवान
रामायण हर हफ्ते रविवार को सुबह 9.30 बजे दूरदर्शन पर प्रसारित होता था। उस वक्त 9.30 बजे सड़कें सूनी पड़ जाती थीं और घरों में राम की भक्ति शुरू हो जाती थी। ऐसा कहा जाता है कि लोग चप्पल उतारकर शो देखते थे। सिर्फ इतना ही नहीं, लोग टीवी की ही पूजा करने बैठ जाते थे। आलम यह था कि कुछ लोगों ने अरुण गोविल (Arun Govil) को ही राम और दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhliya) को ही सीता समझने लगे थे।
शो के चलते रुक जाती थी ट्रेन
इतना ही नहीं, रामायण का खुमार लोगों के सिर ऐसा चढ़ा कि ट्रेन भी रुक जाती थी। 'एन एपिक लाइफ: रामानंद सागर: फ्रॉम बरसात टू रामायण' नामक किताब में जिक्र है कि हर रविवार को पटना से दिल्ली चलने वाली एक पैसेंजर ट्रेन उत्तर प्रदेश के रामपुर रेलवे स्टेशन (Rampur Railway Station) पर रुक जाया करती थी ताकि वे रामायण का आनंद ले सके।

किताब के अनुसार, ट्रेन का पूरा स्टाफ और सभी यात्री मिलकर रामायण देखते थे। शो खत्म होने के बाद ही ट्रेन अपनी आगे की यात्रा शुरू करती थी। इस शो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब लॉकडाउन के दौरान 2020 में इसे दोबारा टेलीकास्ट किया गया तो यह सबसे ज्यादा देखने वाले शोज में से एक बन गया।
