Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के एक महीने बाद Vrushika Mehta नए घर में हुईं शिफ्ट, वीडियो शेयर कर दिखाई ड्रीम होम की एक झलक

    Updated: Sun, 07 Jan 2024 03:04 PM (IST)

    Vrushika Mehta New Home टीवी एक्ट्रेस वृशिका मेहता ( Vrushika Mehta ) ने दिसंबर में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सौरभ घेडिया ( Saurabh Ghedia ) से शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर इस कपल की वेडिंग की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए थे । वहीं अब इस कपल ने अपने नए घर का एक वीडियो साझा किया है ।

    Hero Image
    वृशिका मेहता का नया घर (Photo Instagram)

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vrushika Mehta New Home: टीवी एक्ट्रेस वृशिका मेहता (Vrushika Mehta) ने बीते महीने दिसंबर में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सौरभ घेडिया (Saurabh Ghedia) से शादी रचाई है। सोशल मीडिया पर इस कपल की वेडिंग की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे वृशिका मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने नए घर की एक झलक दिखाई है, जिसमे वह पति के साथ रहने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की Vrushika Mehta ने लिए सात फेरे, दुल्हन के रूप में बला की खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

    वृशिका मेहता ने की नए घर में पूजा

    शादी के करीब एक महीने बाद वृशिका मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नए घर का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने घर में रीति-रिवाजों के साथ गृह प्रवेश करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "नई शुरुआत"। इस कपल ने अपनी शादी के बाद एक नया अपार्टमेंट खरीदा है और ये दोनों इसमें शिफ्ट भी हो चुके हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vrushika Mehta (@vrushyy)

    एक्ट्रेस ने करवाया होम टूर

    इसी वीडियो में वृशिका मेहता और सौरभ घेडिया ने अपने नए घर का होम टूर भी करवाया। घर के इंटीरियर की बात करें तो मिनिमलिस्टिक डिजाइन से काफी सुंदर लग रहा है। एक्ट्रेस ने अपना किचन और लिविंग एरिया भी दिखाया।

    एक्ट्रेस का टीवी करियर

    वृशिका मेहता ने शो आसमां से आगे अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह दिल दोस्ती डांस से काफी पॉपुलर हुई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वृशिका ने शो इश्कबाज , ये तेरी गलियां और ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी काम किया।

    तो वहीं एक्ट्रेस के पति सौरभ टोरंटो बेस्ड सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में वृशिका ने बताया था कि, सौरभ से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।