Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रत्युषा बनर्जी को डेट कर रहे थे विकास गुप्ता, अभिनेत्री की मौत के पांच साल बाद किया खुलासा

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Fri, 11 Jun 2021 04:52 PM (IST)

    दरअसल हाल ही में विकास गुप्ता ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि एक समय था जब उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी को डेट किया था। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि प्रत्युषा के साथ उनका रिलेशन ज्यादा दिन तक नहीं चला।

    Hero Image
    विकास गुप्ता, प्रत्युषा बनर्जी, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन प्रोड्यूसर विकास गुप्ता इन दिनों कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं। विकास गुप्ता ने कुछ दिन पहल ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बारे में बताया था। हाल ही में विकास गुप्ता ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ढेर सारी बातें कीं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी को लेकर भी खुलासा किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल हाल ही में विकास गुप्ता ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि एक समय था जब उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी को डेट किया था। हालांकि, उन्होंने ये भी बताया कि प्रत्युषा के साथ उनका रिलेशन ज्यादा दिन तक नहीं चला। अपनी सेक्शुअलिटी पर बात करते हुए विकास ने बताया कि उन्होंने प्रत्युषा और एक अन्य लड़की को डेट किया है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Vikas Gupta (@lostboyjourney)

    विकास गुप्ता ने बताया, 'ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि मैं अगर एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में भी होता था तो वह जानता था कि मैं बाइसेक्शुअल हूं। मैं 2 लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में था। इनमें से एक प्रत्युषा बनर्जी थी और दूसरी का मैं नाम नहीं ले सकता। प्रत्युषा को मेरे बाइसेक्शुअल होने के बारे में तब पता चला, जब हमारा ब्रेकअप हो गया था। हम बहुत ही कम वक्त के लिए साथ रहे थे।'

    प्रत्युषा संग ब्रेकअप की वजह का खुलासा करते हुए विकास ने बताया, 'ब्रेकअप इसलिए हुआ क्योंकि कुछ लोग उससे मेरे बारे में गलत बातें बोल रहे थे। लेकिन अब मैं उस टाइम की छोटी-छोटी डीटेल में नहीं जाना चाहता क्योंकि अब वह इस दुनिया में नहीं है, लेकिन ब्रेकअप के बाद मैं प्रत्युषा से बहुत नाराज था। जब एक बार मैंने उसे रोड पर देखा तो नजरअंदाज कर दिया था। उसने मुझे बुलाया और कहा कि मैं भला ऐसा कैसे कर सकता हूं। मुझे प्रत्युषा अच्छी लगती थी। मैं उसके साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट करना चाहता था। लेकिन वह नहीं रही।'

    बता दें कि प्रत्युषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत के वक्त प्रत्युषा अभिनेता राहुल राज सिंह को डेट कर रही थीं। अभिनेत्री की मौत के बाद उनके परिवार ने राहुल राज को ही उनकी मौत का जिम्मेदार बताया। प्रत्युषा के माता-पिता ने राहुल के ऊपर प्रत्युषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया जिसके चलते राहुल पुलिस हिरासत में भी रहे थे।

    रेमो डीसूजा के साथ डांस फिल्म करना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत, 'छिछोरे' के प्रमोशन के दौरान जताई थी इच्छा