Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेमो डीसूजा के साथ डांस फिल्म करना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत, 'छिछोरे' के प्रमोशन के दौरान जताई थी इच्छा

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Fri, 11 Jun 2021 02:47 PM (IST)

    सुशांत सिंह राजपूत एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ- साथ एक बहुत अच्छे डांसर भी थे। उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी पार्टिसिपेट किया था और वो उसमें सेकंड रनरअप भी थे। इस शो में जज के रूप में रेमो डीसूजा नजर आए थे।

    Hero Image
    सुशांत सिंह राजपूत, रेमो डीसूजा, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तीन दिन बाद पहली बरसी है। अभिनेता का दुनिया को इतनी जल्दी अलविदा कह देना किसी को भी नहीं भा रहा है। अब सुशांत की पहली पुण्यतिथि के मौके पर सभी लोग उनको याद कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म निर्देशक और डांस कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा ने भी सुशांत के साथ हुई आखिरी बातचीत को याद किया है। साथ ही उन्होंने सुशांत की एक इच्छा भी बताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुशांत सिंह राजपूत एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ- साथ एक बहुत अच्छे डांसर भी थे। उन्होंने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी पार्टिसिपेट किया था और वो उसमें सेकंड रनरअप भी थे। इस शो में जज के रूप में रेमो डीसूजा नजर आए थे। रेमो डीसूजा ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए शो और सुशांत से जुड़ी कई बातें साझा की हैं।

    हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में रेमो डीसूजा ने बताया कि, 'सुशांत ने कैजुअली मुझसे कहा था कि सर आप जानते हैं ना कि मैं अच्छा डांसर हूं, चलिए ना एक डांस फिल्म साथ में करते हैं।' रेमो डीसूजा ने इस दौरान ये भी बताया कि सुशांत के साथ हुई इस आखिरी बातचीत को वो जब भी याद करते हैं तो उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने सुशांत के डांसिंग स्किल्स के बारे में भी बात की।

    रेमो डीसूजा और सुशांत सिंह राजपूत की पहली मुलाकात 'झलक दिखला जा' के सेट पर साल 2010 में हुई थी। सुशांत के डांसिंग स्किल्स के बारे में बात करते हुए रेमो ने बताया कि, सुशांत बेहतरीन डांसर थे। झलक दिखला जा में हुई उनकी पहली परफॉर्मेंस के बाद से ही हमें पता था कि वो शो जीत सकता है। मेरे लिए तो वो विनर ही था। बल्कि मैं सरप्राइज्ड था कि वो हार गया। वो वाकई में एक गुडलुकिंग लड़का था, जो जब भी स्टेज पर आता था तो दिल जीत लेता था।'

    रेमो ने आगे कहा, 'मैं हमेशा से यही मानता हूं कि या तो आप जन्म से डांसर हो या आप ट्रेन्ड डांसर हो। सुशांत दोनों का मिक्सचर था। वो एक परफेक्ट मिक्स था, कोई एक जो डांस की अलग अलग विधाएं सीखता हैं और उसे परफेक्शन के साथ करता है। आप उनके डांस में वही फिनिश और फाइन्स देख सकते हैं, जो कुछ भी मैंने 'झलक दिखला जा' के डांस फ्लोर पर देखा।'

    बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने श्यामक डावर के डांसिंग स्कूल से डांस भी सीखा था। इसके अलावा अभिनेता ने कई गानों में बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी काम किया था। साथ ही साथ अवॉर्ड्स में होने वाली परफॉर्मेंस में भी अभिनेता पीछे डांसर्स के साथ डांस किया करते थे।

    पीड़िता की मां और परिवार ने पर्ल वी पुरी को बताया निर्दोष, बोले- 'उसे फंसाया जा रहा है'