विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिस ब्लाउज को पहनकर Urfi Javed ने अवॉर्ड फंक्शन में मचाया तहलका, उसे इस तरह किया गया तैयार, सामने आया वीडियो

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 01 Jul 2023 03:00 PM (IST)

Urfi Javed अजीब तरह के कपड़े पहनने और कॉन्फिडेंस के साथ उसे कैरी करने के लिए मशहूर उर्फी जावेद ने ...और पढ़ें

File Photo of Urfi Javed. Photo Credit: Instagram
File Photo of Urfi Javed. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. उर्फी जावेद ने पहना अजीब तरह का ब्लाउज
  2. एक्ट्रेस ने अवॉर्ड फंक्शन के लिए पहनी साड़ी
  3. उर्फी ने शेयर किया वीडियो। कैसे तैयार की गई ड्रेस

नई दिल्ली, जेएनएन। बोल्डनेस और अतरंगी फैशन सेंस की क्वीन कही जाने वालीं उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अटपटे कपड़े पहनने का एक भी मौका नहीं छोड़तीं। बीती रात उन्होंने एक अवॉर्ड फंक्शन में साड़ी पहनकर शिरकत की, लेकिन यह कोई ऐसी वैसी साड़ी नहीं, बल्कि इसका ब्लाउज प्लास्टर ऑफ पैरिस से तैयार किया गया है।

उर्फी ने हर बार की तरह अपने यूनीक फैशन सेंस से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं, कई लोग यह जानने के इच्छुक थे कि इसे तैयार कैसे किया गया है।

इस तरह बना एक्ट्रेस का ब्लाउज

उर्फी ने लोगों के सब्र का इम्तिहान न लेते हुए वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि अवॉर्ड फंक्शन के लिए उनकी ड्रेस को कैसे और कितने दिनों में तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि सिर्फ ब्लाउज को बनाने में एक नहीं, बल्कि कई महीनों का समय लग गया।

स्कर्ट स्टाइल में पहनी साड़ी

शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि उर्फी का ब्लाउज दिन रात की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने दिखाया कि कैसे पूरी टीम ने उस ब्रेस्ट प्लेट ब्लाउज को तैयार किया। बता दें कि इस ड्रेस के साथ उर्फी ने बॉटल ग्रीन कलर की स्कर्ट स्टाइल साड़ी पहनी थी। इसका पल्लू उन्होंने आम साड़ी की तरह न लेकर हाथ में कैरी किया था।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Uorfi (@urf7i) द्वारा साझा की गई पोस्ट

न्यूट्रल मेकअप से पूरा किया लुक

उर्फी ने अपने लुक को न्यूट्रल मेकअप से पूरा किया। अपने अतरंगी अंदाज को बालों का जूड़ा बनाकर पूरा किया। उनके लुक पर हमेशा की तरह लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए। वहीं, ब्लाउज बनाने का वीडियो सामने आने के बाद भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना बंद नहीं किया।

इस वीडियो को देखकर अधिकतर लोगों ने उन्हें नसीहत दी कि ब्लाउज में अननेसेसरी की चीजों का हाइलाइट नहीं किया होता, और पूरा प्लेन बनाया होता, तो यह और भी अच्छा लगता।

उर्फी जावेद शो

उर्फी ने 'बेपहनाह' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे शो में काम किया है। इसके अलावा उन्हें 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन में भी देखा गया था।