विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TV TRP Online: The Kapil Sharma Show…धड़ाम, इस बार 'फन' का जलवा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 09 May 2019 01:33 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 02:31 PM (IST)

TV TRP Online- आपको बता दें कि ये ऑन लाइन के टी आर पी रेटिंग्स हैं l बी ए आर सी की रेटिंग्स जल्द ही जारी की जायेंगीl

TV TRP Online: The Kapil Sharma Show…धड़ाम, इस बार 'फन' का जलवा
TV TRP Online: The Kapil Sharma Show…धड़ाम, इस बार 'फन' का जलवा

मुंबईl कपिल शर्मा की काबिलियत को लेकर कभी किसी को कोई संदेह नहीं है, लेकिन उनके शो को लगातार जिस तरह से हिचकोले खाने पड़ रहे हैं वो उनके फैन्स के लिए बड़ी चिंता हो सकती है क्योंकि नंबर वन रहने के एक हफ़्ते में ही द कपिल शर्मा शो The Kapil Sharma Show बुरी तरह से गिर कर ऑन लाइन की टी आर पी रेटिंग्स में आठवें स्थान पर पहुंच गया है l

साल 2019 के 18 वें हफ़्ते ( 27 अप्रैल से 03 मई) की टॉप 10 टी आर पी रेटिंग्स जारी कर दी गई हैं l लेकिन आपको बता दें कि ये ऑन लाइन के टी आर पी रेटिंग्स हैं l बी ए आर सी की रेटिंग्स जल्द ही जारी की जायेंगीl Kapil sharma का शो द कपिल शर्मा 20.7 पॉइंट्स के साथ आठवें नंबर पर है l वैसे इम्प्रेशन के आधार पर ये शो पिछले वीक की रेटिंग में नौंवे स्थान पर था l ऑन लाइन रेटिंग्स के मुताबिक एकता कपूर का सुरभि ज्योति, पीरल वी पुरी और अनीता हसनंदानी स्टारर शो नागिन 3 ने पहला स्थान हासिल किया है l इस शो को 34.6 पॉइंट्स मिले हैं l शो के लगातार बंद होने की ख़बरें काफ़ी समय से चल रही हैं l

दूसरे स्थान पर रिया शर्मा और शाहीर शेख़ स्टारर ये रिश्ते हैं प्यार के हैl शो को 32.0 पॉइंट्स मिले हैं l लगातार कई झटके खाने के बाद एरिका फर्नांडिस,हिना खान और पार्थ समाथान स्टारर कसौटी ज़िंदगी की 2 को 31.0 पॉइंट्स के साथ तीसरा स्थान मिला है l दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल का सीरियल ये हैं मोहब्बतें उछल कर 28.0 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर आ गया है l

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Daya with Anjali 💗

A post shared by Disha Vakani (@disha.vakani) on

हालांकि सीरियल ये उन दिनों की बात है की रेटिंग्स में गिरावट आई है लेकिन 27 पॉइंट्स के साथ ये शो टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहा है l मोहसिन खान और शिवांगी जोशी स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है, 25.5 पॉइंट्स के साथ छठे, मोहित मलिक और आकृति शर्मा का शो कुल्फ़ी कुमार बाजेवाला 22.7 पॉइंट्स के साथ सातवें, इश्क में मरजावा 18.0 पॉइंट्स के साथ नौंवे और तारक मेहता का उलटा चश्मा 14.0 पॉइंट्स के साथ दसवें स्थान पर है l

यह भी पढ़ें: TV TRP:...और इस तरह नंबर 1 हुआ The Kapil Sharma Show

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप