विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TV TRP:...और इस तरह नंबर 1 हुआ The Kapil Sharma Show

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 26 Apr 2019 04:49 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 11:49 AM (IST)

कुमकुम भाग्य के स्पिन ऑफ कुंडली भाग्य और एकता कपूर के शो नागिन 3 को भी बड़ा झटका मिला है ...और पढ़ें

TV TRP:...और इस तरह नंबर 1 हुआ The Kapil Sharma Show
TV TRP:...और इस तरह नंबर 1 हुआ The Kapil Sharma Show

मुंबईl कपिल शर्मा की काबिलियत को लेकर कभी किसी को कोई संदेह नहीं रहा है l हां, विवादों और अपनी तबियत के कारण कपिल शर्मा को कई बार नुकसान उठाना पड़ा है l उनका शो The Kapil Sharma Show भी अक्सर रेटिंग्स की दौड़ में हिचकोले खाता रहा है लेकिन इस बार कॉमेडी के इस किंग ने जो कमाल दिखाया है, उसके बाद तो उनके सारे चाहने वाले झूम उठेंगे l 

द कपिल शर्मा शो को ब्रॉडकास्ट रिसर्च ऑडियंस काउन्सिल ( बीएआरसी ) ने साल 2019 के 16 वें हफ़्ते ( 13 अप्रैल से 19 अप्रैल ) की जारी की गई रेटिन्स में पहला स्थान मिला ह l Kapil sharma का शो द कपिल शर्मा जो पिछले हफ़्ते 5742 इम्प्रेशन के साथ चौथे स्थान पर था अब नंबर वन बन गया है l शो को 5940 इम्प्रेशन मिले हैं l ये शानदार उपलब्धि उस दौरान की है जब कपिल के शो में वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर अपनी फिल्म कलंक का प्रमोशन करने आये थे l कलंक तो उतनी नहीं चली लेकिन कपिल का शो हिट हो गया l 

पिछली बार शब्बीर अहलुवालिया और सृति झा स्टारर शो कुमकुम भाग्य ने पहला स्थान हासिल किया था, जो कि उसके पहले वाले वीक में भी नंबर वन ही था लेकिन इस बार ये शो एक स्थान नीचे चला गया है और शो को 5757 इम्प्रेशन मिले हैं l

शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु के डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 ने इस बार बड़ी उछाल लेते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है l शो को  5616 इम्प्रेशन मिले हैं l पिछली बार शो टॉप 5 में भी नहीं था l 

पिछली बार दूसरी पायदान पर रहा मोहित मलिक और आकृति शर्मा का शो कुल्फ़ी कुमार बाजेवाला को इस बार दो स्थान का झटका लगा है l ये शो 5459 इम्प्रेशन के साथ अबकी चौथे स्थान पर है l 

मोहसिन खान और शिवांगी जोशी स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ये भी इस बार बाज़ी मारी है l पिछली बार टॉप 5 से गायब इस शो को इस बार पांचवे स्थान पर जगह मिली है और शो ने 5424 इम्प्रेशन कमाये हैं l 

कुमकुम भाग्य के स्पिन ऑफ कुंडली भाग्य और एकता कपूर के शो नागिन 3 को भी बड़ा झटका मिला है और ये दोनों ही शो टॉप 5 से बाहर हो गए हैं l 

यह भी पढ़ें: TV TRP: The Kapil Sharma Show 15वें हफ़्ते में मिली इतनी बढ़त