Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीवी से ब्रेक लेकर पति संग हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं ये एक्ट्रेस, तस्वीरों में दिखा Beach Look

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Thu, 18 Jul 2019 03:27 PM (IST)

    दृष्टि धामी ने आखिरी बार ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ में काम किया था।ये शो एक्स्ट्रा मेरिटस अफेयर पर आधारित था। इस शो की कहानी के कारण शो की काफी निंदा की गई थी।

    टीवी से ब्रेक लेकर पति संग हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं ये एक्ट्रेस, तस्वीरों में दिखा Beach Look

    नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी के कई सीरियल्स का हिस्सा बनने के बाद एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने ब्रेक ले लिया है। फिलहाल दृष्टि अपने पति संग स्पेन के आइलैंड में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। बीच पर एंजॉय करते हुए दृष्टि ने अपनी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है, जिनमें वे एक अलग अंदाज़ में नज़र आ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दृष्टि ने 2015 में बिजनेसमैन नीरज खेमखा से शादी की थी। अपने आखिरी सीरियल ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ के खत्म होने के बाद अभी तक किसी और शो को साइन नही किया है। फिलहाल दृष्टि अपने पति नीरज के साथ स्पेन के आइलैंड Formentera में अपनी वेकेशन मना रही हैं। दृष्टि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका बीच लुक काफी अच्छा लग रहा है।

    यह भी पढ़ें : बुढ़ापे में कुछ इस तरह नज़र आएंगे ये टीवी एक्टर,सोशल मीडिया पर लुक हो रहे हैं वायरल

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Happy beach face !!! @khemkaniraj ♥️#formentere#beachlove#tan#sun#loveintheair !!!!

    A post shared by Drashti Dhami (@dhamidrashti) on

    दृष्टि धामी ने आखिरी बार ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ में काम किया था। ये शो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित था। कहानी के कारण शो विवादों में रहा था। आपको बता दें कि दृष्टि ने अपना टेलीविज़न डेब्यू ‘दिल मिल गए’ शो से 2007 में किया था, जिसके बाद ‘गीत हुई सबसे पराई’ सीरियल में भी दृष्टि ने लीड रोल प्ले किया था। दृष्टि ने कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘मधुबाला- एक इश्क, एक जुनून’ से अपनी पहचान बनाई थी। इस शो के बाद दृष्टि को टीवी की मधुबाला का टाइटल भी मिला था। जिसके बाद दृष्टि ने कई और रियालिटी शो और सीरियल में काम किया।

    comedy show banner
    comedy show banner