विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अब जेठालाल का क्या होगा...', दयाबेन के बाद TMKOC की 'बबीता' का भी हॉट वीडियो वायरल, मीम्स की आई बाढ़

Published: Sun, 25 May 2025 01:17 PM (IST)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता और दयाबेन ...और पढ़ें

तारक मेहता की बबीता उर्फ मुनमुन दत्ता का पुराना वीडियो वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
तारक मेहता की बबीता उर्फ मुनमुन दत्ता का पुराना वीडियो वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. तारक मेहता की बबीता हैं मुनमुन दत्ता
  2. TMKOC से पहले भी इंडस्ट्री में रहीं एक्टिव
  3. मुनमुन दत्ता का पुराना वीडियो वायरल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी के सबसे लॉन्गेस्ट सिटकॉम में से एक है। इसके सभी किरदार घर-घर में मशहूर हैं। सबसे ज्यादा जो कैरेक्टर जनता के दिलों में बस गया है, वो है जेठालाल, दयाबेन और बबीता। इन तीनों की केमिस्ट्री लाजवाब है।

भले ही दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी (Disha Vakani) पिछले 7 सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा से गायब हैं, लेकिन उनके वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ समय पहले उनका एक डांस नंबर वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह आइटम सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आई थीं।

मुनमुन दत्ता का पुराना डांस वीडियो

अब दयाबेन उर्फ दिशा वकानी के बाद सोशल मीडिया पर तारक मेहता की बबीता उर्फ मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) का नया वीडियो सामने आया है जो खूब वायरल हो रहा है। इस कोलाज वीडियो में दिशा वकानी का भी वीडियो है। वीडियो में तारक मेहता की बबीता यानी मुनमुन एक आइटम सॉन्ग पर थिरक रही हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि मुनमुन का ये वीडियो TMKOC से पहले का है। 37 साल की मुनमुन दत्ता पिछले 17 सालों से शो का हिस्सा हैं। 

यह भी पढ़ें- TMKOC में लौटेंगी Disha Vakani? दया भाभी की वापसी पर असित मोदी ने दे दिया बड़ा हिंट

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

जेठिया किंग के नाम से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "दया और बबीता शादी से पहले।" इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में एक से बढ़कर एक मीम्स शेयर किए गए हैं। लोग TMKOC के GIF या फिर छोटे-छोटे फनी क्लिप्स का इस्तेमाल करके रिएक्शन दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by @jethya_king_0.2

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "अब जेठालाल का क्या होगा।" एक ने दयाबेन को लेकर कमेंट किया, "इसीलिए तो दया की कमबैक नहीं हो रही है। पुराने दिन याद आ गए दया को।" एक ने कहा, "बैचलर शो इधर, फैमिली शो TMKOC।" एक ने कहा, "इसलिए मुझे इन दोनों से ज्यादा अंजलि पसंद है।" एक ने कहा, "टप्पू की सौतेली मां और मां।" एक ने कहा, "चंपक चाचा सदमे में हैं।" एक ने कहा कि यह क्रेजी डिस्कवरी है।

यह भी पढ़ें- 'बबीता को भूल जाएंगे जेठालाल...' Taarak Mehta की दयाबेन ने बिकिनी में किया डांस, पुराना वीडियो हुआ वायरल