Taarak Mehta फेम शैलेश लोढ़ा ने फिर असित मोदी पर पर निकाली भड़ास, कहा- 'औरों के हक का जोड़ा सब उसने...'
एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर फैंस उन्हें फिर से तारक मेहता में देखने की बात कह रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा ‘हम आज भी आपको बहुत मिस करते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah Fame Shailesh Lodha shares cryptic post: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ काॅमेडी शो पिछले 15 सालों से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। इस शो ने लगातार टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बना रखी है। इस शो से अबतक कई कलाकार जुड़ चुके हैं। वहीं हर कैरेक्टर की अपनी खास फैन फाॅलोइंग है। लेकिन इन दिनों एक के बाद एक इसके कई कलकार शो छोड़कर जा रहे हैं। वहीं कई नए कलाकारों की एंट्री हो रही है। हाल ही में इस शो से इसके मुख्य किरदार तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कहा है।
शैलेश की जगह सचिन श्रॉफ की हुई एंट्री
उनके शैलेश के जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने इस बात को लेकर काफी हंगामा भी किया। हालांकि बाद में शैलेश की जगह एक्टर सचिन श्रॉफ की एंट्री हुई। शैलेश ने तारक महेता को भले ही छोड़ दिया हो, लेकिन वो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनें हुए है। वो एक के बाद एक पोस्ट कर रहे हैं। शैलेश अपने पोस्ट में भले ही किसी के नाम का जिक्र नहीं कर रहे हैं, लेकिन फैंस उन्हें पढ़कर कयास लगा रहे हैं कि वो किस पर तंज कस रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर शैलेश अपने एक लेटेस्ट पोस्ट की वजह से चर्चा में आए हैं।
शैलेश ने अपनी पोस्ट में लिखी ऐसी बात
तारक मेहता फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बड़ी ही गहरी बात लिखी है, जो तेजी से चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने लिखा, ‘ये भी सुन लीजिए...., औरों के हक का जोड़ा सब उसने किसी के मन से जुड़ कर नहीं देखा, इस बात से ही फितरत पता चलती है उसकी जिसने भी उसे छोड़ाए मुड़ कर नहीं देखा।‘ एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर कमेंट कर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।