Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुरू हुई Jheel Mehta की प्री-वेडिंग सेरेमनी, दोस्तों संग Bachelorette पार्टी में जमकर की मस्ती

    Updated: Sat, 16 Nov 2024 05:43 PM (IST)

    फेमस कॉमेडी शो Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में सोनू भिड़े की भूमिका निभाने वाली झील मेहता को इस सीरीयल से खूब पॉपुलैरिटी मिली। भले ही अब वो इस शो का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी याद करते हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और बहुत जल्द शादी करने वाली हैं।

    Hero Image
    झील मेहता की बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आई सोनू भिड़े उर्फ झील मेहता बहुत जल्द शादी करने वाली हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे से शादी को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की है। उनकी शादी 28 दिसंबर को तय हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झील ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कई सालों से इस दिन का सपना देख रही है। यह कपल अपनी सांस्कृतिक जड़ों का सम्मान करते हुए एक भव्य शादी करने की योजना बना रहा है। उनकी शादी की थीम भी इसी आधार पर ट्रेडिशनल होगी।

    दोस्तों के साथ केक काटती नजर आईं झील

    अब जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आ रही है उनके प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। झील ने अपने सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस को उनके बिग डे से पहले सहेलियों ने पैंपर किया। सेलिब्रेशन की फोटोज में झील व्हाइट कलर की ड्रेस में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। दुल्हन बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। वो तस्वीरों में केक काटती और दोस्तों संग मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं।

    यह भी पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड संग शादी कर रही हैं तारक मेहता की सोनू भिड़े उर्फ Jheel Mehta, अगले महीने इस दिन लेंगी सात फेरे

    तारक मेहता में निभाया था सोनू का किरदार

    उनके गर्ल गैंग ने उन्हें बुके गिफ्ट किया और किस करते हुए ब्राइड टू बी झील पर खूब प्यार लुटाया। ई टाइम्स से अपनी बातचीत में झील ने दुल्हन बनने को लेकर एक्साइटमेंट शेयर की थी। उन्होंने कहा था- ये मजेदार जर्नी रही है। इस पड़ाव को लेकर मैं शांति में हूं। हम नए साल में पति-पत्नी के तौर पर प्रवेश करेंगे। हमारी शादी एक इंटीमेट सेरेमनी होगी जिसमें परिवार के कुछ सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे।

    झील मेहता तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाद किसी अन्य शो में नजर नहीं आई। इस शो से उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। वह टप्पू सेना में सबसे पसंदीदा सदस्यों में से एक थीं।

    कौन हैं आदित्य दुबे?

    आपको बता दें कि झील के होने वाले पति आदित्य दुबे उनके बचपन के दोस्त हैं। आदित्य गेमिंग स्टूडियो के बिजनेस में हैं। इसी के साथ वह वीडियो कंटेंट क्रिएशन में भी एक्टिव हैं। फिलहाल झील की तरह उनके फैंस भी उन्हें दुल्हन के लिबास में देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

    यह भी पढ़ें: TMKOC की 'सोनू' 29 की उम्र में बनेंगी दुल्हनिया, मंगेतर संग बैचलर पार्टी करती हुईं स्पॉट