विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surbhi Jyoti Wedding: शादी के बंधन में बंधीं 'कुबूल है' की जोया, ब्वॉयफ्रेंड संग जिम कॉर्बेट में लिए 7 फेरे

Published: Sun, 27 Oct 2024 09:49 PM (IST)

आखिरकार टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti Wedding) शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड ...और पढ़ें

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी की शादी की तस्वीरें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सुरभि ज्योति और सुमित सूरी की शादी की तस्वीरें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सुरभि ज्योति ने सुमित सूरी से रचाई शादी
  2. जिम कॉर्बेट में सुमित सूरी संग लिए फेरे
  3. पांच साल से सुमित को डेट कर रही थीं सुरभि

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) अब मैरिड लिस्ट में शुमार हो गई हैं। पांच साल का रिलेशनशिप गुपचुप रखने के बाद एक्ट्रेस ने आखिरकार शादी की तस्वीरों के साथ इसे ऑफिशियल कर दिया है। उन्होंने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सुमित सूरी (Sumit Suri) के साथ शादी कर ली है।

सुरभि ज्योति कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थीं। बीते दिन उन्होंने दूल्हेराजा के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर कर फैंस को बताया था कि वह सच में शादी कर रही हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन होने के बाद 27 अक्टूबर को आखिरकार जिम कॉर्बेट में उन्होंने अपने दूल्हे सुमित के साथ सात फेरे ले लिए हैं। एक्ट्रेस की वेडिंग फोटोज भी सामने आ गई हैं।

हो गई सुरभि ज्योति की शादी

शादी के बाद सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज कपल के प्यारे मोमेंट्स से भरी हैं, जो किसी का भी दिल चुरा ले। पहली तस्वीर सुमित और सुरभि के सात फेरे लेने के दौरान की हैं। दूसरी फोटो में दोनों वरमाला के बाद हाथ जोड़कर खड़े हैं और उनके अगल-बगल शंख बजाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Surbhi Jyoti Wedding: हल्दी में सनीं दुल्हनिया सुरभि ज्योति, ढोल पर दिल खोलकर किया डांस, निहारते रह गया दूल्हा

Surbhi Jyoti Sumir Suri

Surbhi Jyoti and Sumit Suri wedding Photo- Instagram

शादी के बाद रोमांटिक हुआ कपल

एक तस्वीर में सुरभि और सुमित सूरी एक-दूसरे की आंखों में डूबे हैं और उनके चेहरे की मुस्कुराहट उनके प्यार को जाहिर करने के लिए काफी है। एक वेडिंग फोटो में कपल रोमांटिक पोज दे रहा है। आखिरी फोटो उनकी शादी की रस्म की है। फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है-

शुभ विवाह। 27-10-2024। 

Surbhi Jyoti Sumir Suri wedding

Surbhi Jyoti Sumit Suri wedding photo- Instagram

सुरभि ज्योति का वेडिंग लुक

सुरभि ज्योति ने अपनी शादी के दिन ट्रेडिंग पेस्टल कलर्स को छोड़ ट्रेडिशनल लाल रंग को चुना। उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहना, जो नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन किया गया है। इस लहंगे में गोल्डन एंब्रॉयडरी भी है। एक्ट्रेस ने ग्रीन मोतियों वाली ज्वेलरी कैरी की है, जिसमें चोकर, इयररिंग्स, मांग टीका और नथ है। लाल चूड़ा और न्यूड मेकअप में दुल्हनिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Surbhi Jyoti Wedding

Surbhi Jyoti Sumit Suri wedding photo- Instagram

बात करें दूल्हेराजा सुमित की तो वह व्हाइट कलर की शेरवानी में बहुत हेंडसम लग रहे हैं। उन्होंने लाइट ग्रे कलर का साफा लिया और अपना लुक सिंपल ही रखा। वेडिंग फोटोज में दोनों एक साथ जच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'कुबूल है' की जोया ने लगाई पिया के नाम की मेहंदी, दूल्हेराजा के साथ जमकर थिरकीं Surbhi Jyoti