Sunil Lahri ने कैमरे पर किया कुछ ऐसा, यूजर्स को नहीं हुआ यकीन! बोले- प्रभु जी आपने धोखा...
Ramayan Actor Sunil Lahri Birthday Video Shocks Fans सुनील लहरी ने अस्सी के दौर में कई पौराणिक और सामाजिक धारावाहिकों में काम किया था। मगर सबसे ज्यादा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए सुनील लहरी सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं और अपने फैंस के साथ खूब संवाद करते हैं। कभी पुरानी यादों के साथ तो कभी दिलचस्प वीडियो पोस्ट करके सुनील उनका ध्यान खींच लेते हैं।
मगर, अब सुनील ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया, जिसे देखकर चाहने वाले भी हक्के-बक्के रह गये। सोच में पड़ गये कि आखिर उनके प्रिय लक्ष्मण ऐसा कैसे कर सकते हैं, मगर जब सच्चाई सामने आयी तो चेहरे पर मुस्कान तैर गयी। सुनील ने अपने एक्ट से फैंस को भी अचरज में डाल दिया था।
वीडियो से चौंकाया
वीडियो की शुरुआत में सुनील अपने होठों में सिगरेट जैसा कुछ दबाये नजर आते हैं। फिर उसे सिगरेट के अंदाज में जलाते हैं... ऐसा लगता है, मानों कैमरे पर सिगरेट पीने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, यह एक मोमबत्ती है, जिसे सुनील ने होठों में दबाकर जलाया था। इसके बाद सुनील छिपा हुआ केक निकालते हैं और मोमबत्ती को केक पर लगा देते हैं। कैमरे पर उसे बुझाते हैं। असल में सुनील ने इस मजाकिया अंदाज में अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16- सलमान की आंखों में विलेन लेकिन दर्शकों के लिए राजा है ये कंटेस्टेंट, इस हफ्ते जीत लिया ये खिताब
View this post on Instagram
फैंस ने दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
फैंस ने सुनील के इस एक्ट को समझने के बाद जमकर जन्मदिन की बधाइयां दीं। एक फैन ने लिखा- हम भी डाउट में पड़ गये, हमारे लक्ष्मण भैया सिगरेट नहीं पी सकते। एक अन्य ने लिखा- प्रभु जी, एक वक्त के लिए तो आपने तो धोखा दे दिया। जन्मदिन की बधाई सर।

द नक्सलाइट्स से शुरू किया फिल्मी करियर
सुनील लहरी 9 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। रामायण के लक्ष्मण ने उम्र का 62वां पड़ाव पार कर लिया है। रामायण के अलावा सुनील लहरी ने कई फिल्मों में भी अदाकारी के जौहर दिखाये थे। उनके अभिनय करियर की शुरुआत 1980 की फिल्म द नक्सलाइट्स से हुई थी, जिसमें स्मिता पाटिल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।
View this post on Instagram
अस्सी के दौर में रामायण के अलावा उन्होंने विक्रम बेताल, परमवीर चक्र और लव कुश जैसे धारावाहिकों में काम किया था। हालांकि, असली पहचान रामायण से ही मिली थी। इस शो में अरुण गोविल ने राम और दीपिका चिखलिया ने सीता का रोल निभाया था।
यह भी पढ़ें: Kaleidoscope Web Series- दुनियाभर में छायी नेटफ्लिक्स की सीरीज, किसी भी क्रम में एपिसोड देखें, भटकेंगे नहीं!

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।