Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुरू होने वाली है रामराज्य के निर्माण की गाथा, नोट कर लें Shrimad Ramayan के नए सीजन की डेट और प्लेटफॉर्म

    Updated: Sat, 03 Aug 2024 02:01 PM (IST)

    रामायण और भगवान राम की गाथा पर कई टीवी शो आ चुके हैं। कुछ फिल्में भी बनी हैं। श्रीराम के बारे में दर्शकों को नई - नई बातें बताने और समझाने का प्रयास मेकर्स ने किया है। इसी कड़ी में टीवी पर श्रीमद रामायण शुरू होने वाला है। वैसे तो यह नया सीजन होगा। इसमें रामराज्य की गाथा को दिखाया जाएगा।

    Hero Image
    टीवी शो 'श्रीमद रामायण'. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी पर जब-जब पौराणिक शो शुरू हुए हैं, तब-तब फैंस का उन्हें प्यार मिला है। रामायण के अब तक जितने भी शो आए हैं, सभी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। यहां तक कि बड़े पर्दे पर भी श्रीराम और माता सीता की कहानी को कुछ अलग ढंग से दिखाया जा चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनी टीवी पर 'श्रीमद रामायण' ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। अब एक बार फिर ये शो टीवी पर दस्तक देगा, लेकिन नए कलेवर और चैनल पर।

    यह भी पढ़ें: आदिपुरुष जैसा ना हो Ranbir Kapoor की 'रामायण' का हाल, रामानंद सागर के पोते ने दी ये सलाह

    नए चैनल पर 'श्रीमद रामायण'

    सिद्धार्थ कुमार तिवारी का 'श्रीमद रामायण' टेलीविजन के सक्सेसफुल शो में से एक है। अब एक बार फिर ये शो नए सीजन के साथ शुरू हो रहा है। शो पहले सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाता था। अब यह नए सीजन के साथ दूसरे चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। नए सीजन में उस निर्णायक युद्ध को दिखाया जाएगा, जिसने राम-राज्य के निर्माण की आधारशिला रखी।

    दिखाई जाएगी रामराज्य की गाथा

    श्रीमद रामायण की कहानी अब एक नए अध्याय में प्रवेश करेगी। भगवान राम का रावण के साथ पौराणिक युद्ध का समापन किस तारीख पर होगा, इसकी जानकारी सामने आ चुकी है। 'श्रीमद रामायण' के नए एपिसोड वीएफएक्स और एक्शन से भरपूर होने वाले हैं। इस बार के सीजन में रामराज्य की गाथा दिखाई जाएगा। इसमें दिखाया जाएगा कि भगवान राम और सीता के पुनः एक होने और अयोध्या लौटने के बाद क्या होता है?

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony SAB (@sonysab)

    इस दिन से शुरू होगा 'श्रीमद रामायण' का नया अध्याय 

    अभी तक श्रीमद रामायण शो सोनी टीवी पर आता था। अब शो का नया अध्याय सोनी सब पर 12 अगस्त से शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

    यह भी पढ़ें: Ramayan के मेकर्स दिखाएंगे भगवान श्रीकृष्ण की लीला, Srimad Bhagavatam पर बना रहे फिल्में और सीरीज

    comedy show banner
    comedy show banner