Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ramayan के मेकर्स दिखाएंगे भगवान श्रीकृष्ण की लीला, Srimad Bhagavatam पर बना रहे फिल्में और सीरीज

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 02:08 PM (IST)

    रामानंद सागर के पौराणिक शो रामायण (Ramayan) के मेकर्स कई बड़े शोज ला चुके हैं। अब वे भगवान श्रीकृष्ण की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि मेकर्स श्रीमद् भागवतम् पर फिल्में और सीरीज बनाएंगे। मेगा बजट के साथ बड़े पर्दे पर पैन इंडियन स्टार कास्ट भी दिखाई देगी। जानिए इस बारे में डिटेल्स।

    Hero Image
    रामायण के मेकर्स श्रीकृष्ण पर बनाने जा रहे हैं फिल्म और सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 के दशक में फिल्मों को छोड़ रामानंद सागर (Ramanand Sagar) ने छोटे पर्दे की ओर रुख किया और सबसे ज्यादा नाम कमाया। पहले उन्होंने विक्रम और बैताल बनाया, जो जबरदस्त हिट हुआ। मगर जब उन्होंने रामायण (Ramayan) का निर्माण और निर्देशन किया तो इस पौराणिक शो ने इतिहास रच दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामायण के मेकर्स ला रहे श्रीकृष्ण की कहानी

    साल 1987 में आया रामायण शो उस वक्त का सबसे पॉपुलर शो हुआ करता था। इस शो ने ऐसी छाप छोड़ी कि राम से सीता किरदारों को लोग असल में पूजने लगे। आज भी स्टार कास्ट को उनके किरदारों के नाम से जाना जाता है। रामायण के बाद मेकर्स ने श्री कृष्ण (Shri Krishna Show) भी बनाया, जो खूब पॉपुलर हुआ। अब सालों बाद रामायण के मेकर्स फिर से भगवान श्रीकृष्ण की कहानी लेकर आ रहे हैं।

    श्रीमद् भागवतम् पर बनेंगी फिल्में और सीरीज

    फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक, रामायण के निर्माता भगवान कृष्ण पर फिल्में और सीरीज बनाने जा रहे हैं। पॉपुलर टीवी शो रामायण (1987) और नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 1971 द फिल्म (2007) के निर्माता सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट मेगा-फिल्म और वेब सीरीज का निर्माण करेंगे, जो श्रीमद् भागवतम् का ऑफिशियल एडेप्टेशन है।

    कहा जा रहा है कि इस बड़े प्रोजेक्ट में पैन-इंडिया स्टार कास्ट होगी। वीएफएक्स के लिए इंटरनेशनल वीएफएक्स कंपनी से बात की गई है। आगे की जानकारी आनी अभी बाकी है।

    यह भी पढ़ें- Ramayan: 78 एपिसोड के लिए लगे ढाई साल, भारत में कहां हुई रामानंद सागर की 'रामायण' की शूटिंग?

    भगवान श्रीकृष्ण पर बन चुके हैं इतने सारे शोज

    अब तक श्रीकृष्ण पर कई फिल्में और टीवी शोज बन चुके हैं। हालिया रिलीज फिल्म कल्कि 2898 एडी की कहानी में भी महाभारत का जिक्र है, जिसमें श्रीकृष्ण का जिक्र है। इसके अलावा कई टीवी शोज भी हैं, चलिए डालते हैं एक नजर...

    • महाभारत (1988)
    • कृष्ण (1993)
    • महाभारत (2013)
    • राधाकृष्ण (2018)
    • जय श्री कृष्ण (2008)
    • परमावतार श्री कृष्ण (2017)

    यह भी पढ़ें- Ramayan के राम के लिए रिजेक्ट हो गए थे Arun Govil, शूटिंग शुरू होने के बाद ऐसे पलट गया पूरा पासा