विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramayan: 78 एपिसोड के लिए लगे ढाई साल, भारत में कहां हुई रामानंद सागर की 'रामायण' की शूटिंग?

Published: Sat, 01 Jun 2024 07:04 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2024 08:29 PM (IST)

छोटे पर्दे पर अगर कोई माइथोलॉजिकल शो सबसे अधिक पॉपुलर हुआ तो वह रामायण (Ramayan Tv Show) रहा। रामानंद सागर ...और पढ़ें

इतने समय में तैयार हुई रामायण (Photo Credit-Jagran)
इतने समय में तैयार हुई रामायण (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. कैसे बना दूरदर्शन का पॉपुलर शो रामायण
  2. रामानंद सागर ने किया रामायण का निर्माण
  3. इन कलाकारों ने निभाया अहम किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में रामायण (Ramayan) टीवी सीरियल का जादू कुछ इस कदर चलता था कि भारत के ज्यादारतर घरों के लोग शो की टाइमिंग के दौरान सब काम छोड़कर इसे देखने के लिए बैठ जाया करते थे। निर्देशक रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के इस माइथोलॉजिकल शो ने लंबे वक्त तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 

आज भी रामायण और उसकी स्टार कास्ट को लेकर खूब चर्चा होती है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि इसकी शूटिंग कहां हुई और ये कब तक चली थी। आइए इस लेख में इस धारावाहिक के कुछ अनसुने तथ्य (Ramayan Facts) के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

जानिए कब हुई रामायण की शुरुआत

रामानंद सागर के निर्देशन में महाकाव्य रामायण पर आधारित इस शो को तैयार किया गया था। ये पहला मौका था, जब छोटे पर्दे पर रामायण को पेश किया जा रहा था। साल 1987 में 25 जनवरी को रामायण का पहला एसिपोड दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। लेकिन इसके लिए तैयारियां कई साल पहले से शुरू हो चुकी थीं। 

ये भी पढ़ें- 37 साल पहले टीवी पर पहली बार आई थी Ramayan, 400 ऑडिशन के बाद मिले थे 'रावण

बेशक रामायाण 78 एपिसोड तक प्रसारित हुआ, लेकिन इतने समयकाल में इस धारावाहिक ने हर किसी का दिल जीत लिया, जिसकी छाप आज भी कायम है। 31 जुलाई 1988 वो तारीख रही जब रामयाण का आखिरी एपिसोड दिखाया गया था। महज एक साल से अधिक समय में रामायण ने ऐसी पकड़ बनाई, जिसकी चर्चा आज भी 37 सालों के बाद भी होती है।

हालांकि इसके बाद कई टीवी चैनल्स पर रामायण को लेकर टीवी शो आए, लेकिन कोई भी रामानंद सागर की रामायण के मुकाबले लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाए। 

रामायण की शूटिंग कहां हुई

अक्सर देखा जाता है कि ज्यादा फिल्मों और टीवी सीरियल की शूटिंग मायानगरी मुंबई में होती है। जिस दौर में रामायण आई, उस वक्त मुंबई ही शूटिंग के लिए निर्माताओं की पहली पंसदीदा पैलेस माना जाता था। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि रामानंद सागर की रामायण की शूटिंग मुंबई में नहीं हुई थी। 

बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले दिवंगत अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने बताया था- हमारे शो रामायण की शूटिंग गुजरात के उमरगाम में हुई थी, जिसमें करीब ढाई साल का समय लगा। मेरी तरह शो के तमाम स्टार कास्ट मुंबई से ट्रेन की मदद से गुजरात आया करते थे। इस तरह से पूरी रामायण भारत के इस हिस्से में हुई थी। 

क्या थी रामायण की स्टार कास्ट 

रामायण टीवी शो अपनी स्टार कास्ट को लेकर काफी चर्चित रहा है। खासतौर पर जिस तरह से अभिनेता अरुण गोविल ने इस टीवी सीरियल में भगवान राम की भूमिका को अदा किया, उसकी तारीफ आज भी की जाती है। इतना ही नहीं कई मौके पर अरुण ने इस बात का खुलासा किया था कि असल जिंदगी में भी लोग उन्हें रामायण का राम समझ लेते थे। 

अरुण ही नहीं रामायण में अन्य कलाकार ने अहम किरदारों का निभाया था। जिनमें दीपिका चिखलिया (माता सीता) सुनील लहरी (लक्ष्मण), दारा सिंह (हनुमान जी) और अरविंद त्रिवेदी (रावण) जैसे कई तमाम कलाकारों के नाम शामिल रहे।  

ये भी पढ़ें- Ramayan के बाद Arun Govil के करियर पर लगा था ग्रहण, कमर्शियल फिल्मों में काम मिलना हो गया था बंद