Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2024: शादी के बाद Shrenu Parikh की शिकागो में पहली होली, पति के बिना सेलिब्रेट किया रंगों का त्योहार

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 06:14 PM (IST)

    Shrenu Parikh ने पिछले साल लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अक्षय म्हात्रे के साथ शादी की थी। इस बार श्रेणु और अक्षय की शादी के बाद पहली होली है लेकिन अभिनेत्री भारत में मौजूद नहीं हैं। श्रेणु ने सोशल मीडिया पर होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनके पति दिखाई नहीं दे रहे हैं। शिकागो में धूमधाम से रंगों का त्योहार मनाया गया।

    Hero Image
    श्रेणु पारिख ने शादी के बाद कुछ यूं मनाई होली। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024: सबसे बड़े त्योहारों में से एक होली सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सेलिब्रेट की जाती है। इस साल कई सेलिब्रिटीज शादी के बाद अपनी पहली होली मनाने जा रहे हैं, जिनमें से एक टीवी एक्ट्रेस श्रेणु पारिख (Shrenu Parikh) भी शामिल हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस प्यार को क्या नाम दूं, मैत्री, इश्कबाज और घर के मंदिर जैसे टीवी सीरियल्स से घर-घर मशहूर हुईं श्रेणु पारिख ने पिछले साल दिसंबर में लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर अक्षय म्हात्रे (Akshay Mhatre) के साथ सात फेरे लिये थे। इस साल कपल शादी के बाद अपनी पहली होली सेलिब्रेट कर रहा है, लेकिन एक-दूसरे के बिना।

    शादी के बाद विदेश में श्रेणु की पहली होली

    जी हां, श्रेणु पारिख के हालिया पोस्ट से साफ जाहिर है कि वह शादी के बाद अपनी पहली होली पति के बिना सेलिब्रेट कर रही हैं। वह इन दिनों शिकागो में हैं। अभिनेत्री ने वेकेशन से होली सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाई हैं। 24 मार्च को श्रेणु ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह अपने भाई शुभम के साथ नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shrenu Parikh Mhatre (@shrenuparikhofficial)

    तस्वीरों में श्रेणु पारिख विंटर आउटफिट में क्यूट लग रही हैं। शिकागो में अभिनेत्री फुल ऑन एन्जॉय करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ श्रेणु ने कैप्शन में लिखा, "शिकागो में एक होली-डे। आज नौसेना घाट पर कौन-कौन थे?"

    यह भी पढ़ें- Shrenu Parikh Wedding Photos: इश्कबाज फेम श्रेनु ने रचाई शादी, लाल लहंगे में अक्षय म्हात्रे संग लिए सात फेरे

    ठिठुरती ठंड में मनाई गई शिकागो में होली

    भारत की तरह शिकागो में भी धूमधाम से होली सेलिब्रेट होती है, जिसकी झलक श्रेणु ने दिखाई है। इंस्टाग्राम स्टोरीज में श्रेणु ने दिखाया कि शिकागो में एक दिन पहले ही होली शुरू हो गई है। लोग बॉलीवुड गानों पर डांस कर रहे हैं और एक-दूसरे पर रंग डाल रहे हैं। एक वीडियो के साथ श्रेणु ने लिखा, "शिकागो आज होली खेल रहा था।" एक वीडियो में श्रेणु ने लिखा कि लोग कैसे इतनी ठंड में भी होली खेल रहे हैं।

    बता दें कि श्रेणु पारिख के पति अक्षय म्हात्रे इन दिनों भारत में हैं। वह अपने मराठी टीवी सीरियल की शूटिंग में बिजी हैं। इसकी वजह से वह अपनी पत्नी को शिकागो में ज्वॉइन नहीं कर पाए।

    यह भी पढ़ें- शादी के बाद Shrenu Parikh-Akshay Mhatre का हुआ ग्रैंड रिसेप्शन, ब्लैक आउटफिट में कपल ने की ट्विनिंग