विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shivangi Joshi को पॉपुलर वेब सीरीज में स्टार किड ने किया था रिप्लेस, फैंस ने लगाया नेपोटिज्म का इल्जाम

Published: Thu, 25 Jul 2024 01:27 PM (IST)

शिवांगी जोशी(Shivangi Joshi) छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने सीरीयल ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपनी पहचान बनाई। ...और पढ़ें

शिवांगी जोशी को एक वेबसीरीज के लिए किया गया था कास्ट
शिवांगी जोशी को एक वेबसीरीज के लिए किया गया था कास्ट

HighLights

  1. कुशाल टंडन को कर रही हैं डेट
  2. नायरा के किरदार में आई थीं नजर
  3. लास्ट मिनट पर कर दिया गया रिप्लेस

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शिवांगी जोशी को पॉपुलर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा के किरदार के लिए जाना जाता है। शिवांगी ने अपनी एक्टिंग से सभी को आकर्षित किया। हाल ही में एक इटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने करियर से जुड़े कई राज खोले।

मुझे कर दिया गया रिप्लेस

शिवांगी जोशी ने दावा किया कि उन्हें एक पॉपुलर वेबसीरीज में अहम रोल ऑफर हुआ था लेकिन आखिरी मिनट में उन्हें इससे हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि मैं कई राउंड के ऑडिशन पार कर लिए थे और सब कुछ सेट था लेकिन सीरीज शुरू होने से ठीक पहले मुझे सूचित किया गया कि मुझे रिप्लेस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी जगह एक स्टार किड को उस सीरीज में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi संग सगाई की खबरों पर भड़कने के बाद सरेआम लेडी लव को किस करते दिखे कुशाल टंडन ?

स्टार किड ने ली शिवानी की जगह

पिंकविला के दिए इंटरव्यू में शिवानी ने कहा, “मुझ पर दूसरे मंच के लिए विचार किया गया और मेरे ऑडिशन हुए। उन्हें मेरी परफॉर्मेंस पसंद आई और सब कुछ सेट हो गया। अचानक आखिरी मिनट में मुझे पता चला कि यह प्रोजेक्ट कोई और कर रहा है। जब मैंने पूछा कि ये कब हुआ? तो मुझे बताया गया कि जिन्हें आप वाला रोल ऑफर हुआ है वो एक सेलेब की बेटी हैं। आप चाहो तो उनकी फ्रेंड का किरदार कर सकती हैं।"

फैंस ने दिया साथ

भले ही शिवानी ने नाम न लिया हो लेकिन फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस जिस वेब सीरीज की बात कर रही हैं वो हीरामंडी है। शिवानी के सपोर्ट में आते हुए एक फैन ने लिखा, “तो उन्हें हीरामंडी में आलमजेब का रोल ऑफर हुआ था,हम सभी ने ऑडिशन से उनकी तस्वीरें देखीं हैं। यह उसके लिए गेम चेंजर होता। अगर शिवी आलमजेब का किरदार प्ले करती तो बात ही कुछ और होती, लेकिन यहां तो नेपोटिज्म चला है।"

बता दें कि हीरामंडी इसी साल मई में रिलीज हुई थी। संजय लीला भंसाली ने इसे डायरेक्ट किया था। सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला,अदिति राव हैदरी,ऋचा चड्ढा और शरमिन सहगल इसमें मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: 'तुम में वो हर बात है जो...', कुशाल टंडन ने Shivangi Joshi के बर्थडे पर किया ये पोस्ट, कैप्शन में छलका 'प्यार'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।