विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss Ott 2: जिया शंकर के एल्विश यादव को साबुन का पानी पिलाने पर भड़के शिव ठाकरे, कही ऐसी बात

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 24 Jul 2023 07:47 PM (IST)

Bigg Boss Ott 2 बीते हफ्ते बिग बॉस के घर में जिया शंकर ने एल्विश यादव को साबुन वाली पानी ...और पढ़ें

Shiv Thakare, Elvish Yadav And Jiya Shankar
Shiv Thakare, Elvish Yadav And Jiya Shankar

 

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी का आज यानी 24 जुलाई से छठा और एक नया हफ्ता शुरू हो चुका है। इस घर से अब तक कई लोगों की विदाई भी होती नजर आई है। तो वहीं सभी घरवालों की आपस में लड़ाई भी होती दिखी है, लेकिन हदें तो तब पार हुई थी जब जिया ने एल्विश को साबुन वाली पानी पिलाया था।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग भड़के तो वहीं वीकेंड के वार में सलमान खान ने जिया शंकर की क्लास भी लगाई। वहीं अब इस घटना पर मराठी बिग बॉस के विनर और बिग बॉस 16 में नजर आ चुके शिव ठाकरे का भी रिएक्शन आया है।

एल्विश संग जिया की हरकत पर भड़के शिव

पिछले दिनों शिव अपने शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के लिए देश से बाहर थे। हाल ही में शो की शूटिंग खत्म कर सभी कंटेस्टेंट इंडिया लौटे हैं। ऐसे में आज यानी सोमवार को शिव से इस बारे में जब सवाल किया गया तो उन्होंने एल्विश का स्पॉट किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि, गेम कितना भी खेलो, ट्रोफ्री भी जरुरी होती है, लेकिन ऐसा भी गेम मत खेलो की इंसानियत ही भूल जाओ... मुझे पूरी चीज पता नहीं है, लेकिन पानी-खाना ऐसी चीज है कि एक बार को हम अपनी ट्रॉफी छोड़ देंगे पर वो पानी और खाना गेम के बीच नहीं आना चाहिए, जिसने भी ये किया वो बहुत ही गलत किया है उनको ऐसा नहीं करना चाहिए था।'

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पूजा भट्ट हो सकती हैं घर से बाहर

इन दिनोंबिग बॉस ओटीटी 2 में गेम रोमांचक मोड़ पर है। घर की नई कैप्टन पूजा भट्ट बन चुकी हैं। वह अपने तरीके से घर चला रही हैं, लेकिन इस बीच खबर ये भी है कि पूजा घर से बाहर होने वाली हैं। इसका कारण मेडिकल रीजन बताया जा रहा है।

साथ ही यह भी कि उनके पास कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है और वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए उन्हें बिग बॉस छोड़ना होगा। हालांकि, कुछ समय बाद वह वापस भी आ जाएंगी। इस पर ऑफिशियल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।