विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2: फलक नाज के बाद घर का ये मजबूत कंटेस्टेंट भी होगा बाहर? नाम सुनकर लग सकता है झटका

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 24 Jul 2023 02:10 PM (IST)

Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी 2 काफी फेमस गेम शो है। इस रियलिटी शो में कई तरह के ...और पढ़ें

File Photo of Elvish Yadav, Pooja Bhatt and Abhishek Malhan
File Photo of Elvish Yadav, Pooja Bhatt and Abhishek Malhan

HighLights

  1. 'बिग बॉस ओटीटी 2' से फलक नाज हुईं बाहर
  2. शो से बाहर होगी एक और कंटेस्टेंट
  3. सबसे मजबूत कंटेस्टेंट छोड़ सकता है शो

नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस ओटीटी 2' रियलिटी शो की दुनिया का सबसे कंट्रोवर्शियल शो माना जाता है। इसमें हर दिन किसी न किसी बात को लेकर कंटेस्टेंट्स के झगड़े होते रहते हैं। मगर टीआरपी की रेस में शो तब भी टॉप पर बना रहता है। हाल ही में फलक नाज को घर से बेघर कर दिया गया। उन्हें सबसे कम वोट्स मिले थे। फलक के शो से बाहर होने से उनके फैंस नाराज हैं। इस बीच एक और कंटेस्टेंट के बाहर होने की खबर सामने आई है।

फलक नाज के एलिमिनेशन के बाद 'बिग बॉस ओटीटी 2' को टॉप 9 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स का गेम प्लान भी बदलता जा रहा है। लोगों की इस शो में दिलचस्पी बनाए रखने के लिए अलग-अलग ट्विस्ट और टर्न दिखाए जाते हैं।

साइरस के बाद शो छोड़ेगी ये कंटेस्टेंट

बीते दिनों साइरस भरूचा ने मेडिकल रीजन का हवाला देते हुए 'बिग बॉस ओटीटी 2' को छोड़ने की बात की थी। उनकी प्रॉब्लम को समझते हुए मेकर्स ने उन्हें बीच में ही जाने दिया। अब एक और नाम के बाहर जाने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पूजा भट्ट अगली कंटेस्टेंट होंगी, जो शो को छोड़ेंगी। इसका कारण मेडिकल रीजन बताया जा रहा है। साथ ही यह भी कि उनके पास कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है और वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए उन्हें बिग बॉस छोड़ना होगा।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Bigg Boss OTT 2 Khabri (@kkk13_biggbossott2.tazakhabar) द्वारा साझा की गई पोस्ट

हालांकि, कुछ समय बाद वह वापस भी आ जाएंगी। इस बात की जानकारी बिग बॉस के एक फैन पेज की ओर से शेयर किया गया है। इस पर ऑफिशियल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

शो में हुई है दो वाइल्ड कार्ड एंट्री

बता दें कि कुछ समय पहले एल्विश यादव और आशिका भाटिया ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। इसमें एल्विश को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। उन्हें सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं और फैंस ने उन्हें अभी से बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर घोषित कर दिया है।