विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Malaika Arora से पहले Bigg Boss 18 की ये हसीना बनने वाली थीं 'छैया छैया गर्ल', फराह खान ने क्यों किया था बाहर?

Published: Sun, 08 Dec 2024 01:06 PM (IST)

फिल्म दिल से (Dil Se) छैया छैया गाने पर डांस करके मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) घर-घर में मशहूर हो गई ...और पढ़ें

छैया छैया सॉन्ग के लिए रिजेक्ट हुई थीं ये एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
छैया छैया सॉन्ग के लिए रिजेक्ट हुई थीं ये एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. छैया छैया से मशहूर हुई थीं मलाइका अरोड़ा
  2. पहले किसी और एक्ट्रेस को किया गया था कास्ट
  3. बिग बॉस फेम एक्ट्रेस को किया गया था बाहर

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म दिल से (Dil Se) बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाने वाली फिल्म है। जितनी फिल्म की कहानी पसंद की गई, उससे ज्यादा इसके गाने हिट हुए थे। आज भी फिल्म का सुपरहिट गाना छैया छैया (Chaiyya Chaiyya Song) लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। 

इस गाने ने जिसे सबसे ज्यादा सफलता दिलाई, वो मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हैं। 90 के दशक में मलाइका अपना करियर चमकाने फिल्मों में आई थीं और छैया छैया गाने ने उन्हें पॉपुलर कर दिया। गाने की लिरिक्स और डांस खूब पसंद किए गए थे। इसे कोरियोग्राफ फराह खान (Farah Khan) ने किया था। हाल ही में, एक एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि मलाइका से पहले उन्हें यह गाना ऑफर किया गया था।

शिल्पा को ऑफर हुआ था गाना

यह हसीना कोई और नहीं बल्कि 90 दशक की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) हैं जो इन दिनों विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का हिस्सा हैं। हालिया एपिसोड में शिल्पा ने रिवील किया है कि पहले उन्हें छैया छैया गाना ऑफर किया गया था। खुद फराह खान ने उन्हें कास्ट किया था। फराह ने बस उन्हें अपना वजन कम करने के लिए कहा था।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 में आने से पहले बहन से झगड़ के आईं थीं शिल्पा शिरोडकर, Anurag Kashyap के सामने फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

Shilpa Shirodkar

फराह ने इसलिए किया था रिजेक्ट

शिल्पा ने करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) को बताया कि फराह चाहती थीं कि वह अपना वजन कम करें। फराह का कहना था कि शिल्पा इस गाने के लिए बहुत मोटी हैं। हालांकि, किसी वजह से उन्होंने एक्ट्रेस को गाने से बाहर कर दिया था। एक हफ्ते या 10 दिन बाद फराह ने शिल्पा को गाने में लेने से इनकार कर दिया था।

Shilpa Shirodkar movie

जब करणवीर मेहरा ने मजाक में पूछा कि तू चढ़ती तो ट्रेन रुक जाती क्या? इस पर शिल्पा ने कहा कि यह तो फराह या मणिरत्नम ही बता सकते हैं। मालूम हो कि छैया छैया गाने को चलती ट्रेन में फिल्माया गया था।

फराह ने किया बिग बॉस को होस्ट

बीता वीकेंड का वार फराह खान ने ही होस्ट किया था। इस दौरान उन्होंने ईशा सिंह और रजत दलाल समेत कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई थी और करणवीर मेहरा की तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से की थी। इसकी वजह से शो काफी लाइमलाइट में रहा।

यह भी पढ़ें- Bigg Bos 18: 'लात से मारना पड़ेगा...' Rajat Dalal और शिल्पा शिरोडकर के बीच हुई नोंकझोंक, रेस से हुईं बाहर?