यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद Malaika Arora को मिला नया पार्टनर? मिस्ट्री मैन का हाथ थामें दिखीं एक्ट्रेस
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर ने तकरीबन छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया। जिस तरह से उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights
- मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा
- अर्जुन कपूर के साथ कुछ समय पहले हुआ है ब्रेकअप
- मलाइका के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कंफ्यूज हुए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंघम अगेन एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा एक लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। छैया-छैया गर्ल ने अरबाज खान से साल 2017 से तलाक लेने के बाद इश्कजादे एक्टर के साथ अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पोस्ट भी शेयर करते थे।
हालांकि, 2024 में इस कपल ने अपने रास्ते अलग कर लिए। दीवाली पर रिलीज हुई अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' को प्रमोट करते हुए अर्जुन कपूर ने खुद को 'सिंगल' बताते हुए मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप की खबरों पर मुहर लगा दी थी। अर्जुन से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़ा हो गया है।
मलाइका अरोड़ा को अर्जुन से अलग होने के बाद फिर हुआ प्यार?
मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में तीन विकल्प बताए, जिसमें सिंगल, कमिटेड और हाहाहाहा था। मलाइका अरोड़ा ने थर्ड विकल्प को टिक किया हुआ था।
यह भी पढ़ें: 'रात के 3 बजे एक्स को भेजा मैसेज...' Malaika Arora से ब्रेकअप के बाद Arjun Kapoor ने स्वीकार की ये बात
इस बीच ही एक्ट्रेस की अब एक वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में मलाइका ब्लू रंग के कॉर्डसेट में नजर आ रही हैं। वीडियो में जो बात लोगों ने सबसे ज्यादा नोटिस की वो ये थी कि एक मिस्ट्री मैंन ने रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए लगातार अभिनेत्री का हाथ पकड़ा हुआ है।
इतना ही नहीं, पैपराजी को सामने देखकर भी मिस्ट्री मैन ने एक्ट्रेस का हाथ नहीं छोड़ा। मलाइका अरोड़ा के अलावा उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी इस मौके पर नजर आईं और साथ ही कुछ दोस्त भी मौजूद रहे।
मलाइका की वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा की इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "गुड च्वाइस"। दूसरे यूजर ने लिखा, "आपका अर्जुन कपूर से अभी कुछ समय पहले ही ब्रेकअप हुआ है, इतनी जल्दी मूवऑन होकर आप कैसे किसी और को डेट कर सकती हैं"।

Photo Credit - Instagram
आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन ने तकरीबन छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया है। जब मलाइका के पिता का निधन हुआ था, उस समय भी अर्जुन कपूर उनके साथ मौजूद थे और एक्ट्रेस को संभाल रहे थे।
