विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां बनने पर पहली बार Shefali Jariwala ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अब डरती हूं

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 01 Mar 2023 04:45 PM (IST)

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार चर्चा में आ गई है। एक्ट्रेस ने ...और पढ़ें

Shefali Jariwala Baby Planning, Shefali Jariwala, Shefali Jariwala, Shefali Jariwala And Parag Tyagi
Shefali Jariwala Baby Planning, Shefali Jariwala, Shefali Jariwala, Shefali Jariwala And Parag Tyagi

नई दिल्ली, जेएनएन। Shefali Jariwala Baby Planning: काटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) पिछले कुछ सालों से पर्दे से दूर है। हालांकि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार चर्चा में आ गई है। एक्ट्रेस ने पहली बार बेबी प्लानिंग पर बात की है।

साल के शुरुआत में हुआ एक्ट्रेस के साथ हादसा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शेफाली ने बताया कि वे मां बनने में थोड़ी झिझक रही हैं, लेकिन उनके पति इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह साल शैफाली के लिए थोड़ी मुश्किलों के साथ शुरू हुआ है।  एक्ट्रेस ने बताया है कि- बीते दिनों मुझे चोट लग गई थी, जिसकी वजह से हाथ पर टांके आए। ऐसे में डॉक्टर ने परफॉर्म नहीं करने की सलाह दी गई थी, लेकिन मुझे प्रोफेशनल रूप से लगा कि अंतिम समय बाहर होना सही नहीं होगा। इसलिए, मैं अपने परफॉर्म किया, लेकिन मंच पर मेरे हाथ से खून बहने लगा। हालांकि अब मैं ठीक हूं।

यह भी पढ़ें- MC Stan: एमसी स्टैन को लड़कियों में ये बात करती है अट्रैक्ट, सुनते ही गर्लफ्रेंड बूबा हो सकती हैं आग बूबला

मां बनने पर बोलीं एक्ट्रेस

इसी दौरान एक्ट्रेस ने बताया की पिछले काफी समय से वह बच्चा गोद लेने का सोच रही हैं, लेकिन महामारी के कारण इसमें देरी हुई। शेफाली कहती हैं, 'मुझे लगता है कि हर चीज का अपना समय होता है और जो होना होता है वो होकर ही रहता है। 'लॉकडाउन के दौरान सब कुछ बदल गया। इरादा अभी भी है, लेकिन मुझे डर लग रहा है।

महामारी के दो सालों ने मुझे भविष्य के बारे में बहुत निश्चित महसूस कराया है। इस दौरान मैंने बहुत से करीबी लोगों को खो दिया है, जिससे मुझे एहसास हुआ है कि जीवन नाजुक है। मुझे अब माता-पिता बनने से डर लग रहा है, लेकिन पराग तैयार हैं। मेरा मानना है कि आपको अपने बच्चे को घर तभी लाना चाहिए, जब आप तैयार हो। मैंने अभी-अभी एक कदम पीछे लिया है और तब तक प्रतीक्षा करुंगी, जब तक कि मैं जीवन में वह कदम उठाने के लिए आश्वस्त न हो जाऊं।

 

साल 2014 में पराग के साथ की थी शादी

आज दोनों की शादी को नौ साल पूरे हो गए हैं। पराग ने शेफाली को नच बलिए के सेट पर प्रपोज किया था। सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने  डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान कैंसिल कर कोर्ट मैरिज की थी।

यह भी पढ़ें- Nimrit Kaur Ahluwalia: निमृत के इस लुक ने फैंस के दिलों पर चलाई छुरी, यूजर्स बोले-बार्बी डॉल लग रही हो पूरी