विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल शर्मा पर भड़के शत्रुघ्‍न ख़ामोश सिन्हा, कहा मज़ाक लिमिट क्रॉस कर गया

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 09 Aug 2018 07:58 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 10:39 AM (IST)

हाल ही में शत्रुघ्‍न सिन्हा अपने हमशक्ल की वजह से चर्चा में रहे।

कपिल शर्मा पर भड़के शत्रुघ्‍न ख़ामोश सिन्हा, कहा मज़ाक लिमिट क्रॉस कर गया
कपिल शर्मा पर भड़के शत्रुघ्‍न ख़ामोश सिन्हा, कहा मज़ाक लिमिट क्रॉस कर गया

मुंबई। लगता है कपिल शर्मा के सचमुच अच्छे दिन नहीं आये हैं। शो के बंद होने, फोन पर गाली गलौच करने और बीमार होने के कारण लगातार सुर्ख़ियों में रहे कपिल शर्मा की कॉमेडी भी अब उनको मुश्किल में डाल रही है।

जाने माने अभिनेता और सांसद शत्रुघ्‍न सिन्हा ने कपिल शर्मा के ख़िलाफ़ अपनी खामोशी तोड़ी है। एक बातचीत के दौरान शॉटगन बाबू ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि कोई उनकी मिमिक्री एक सीमा में रह कर करता है। लेकिन कपिल शर्मा में शो में जिस तरह से उनका मज़ाक उड़ाया गया वो ठीक नहीं था। शत्रु ने ये भी कहा कि उनकी बेटी सोनाक्षी ने भी कई बार कपिल को इस बात के लिए डांटा था कि वो शो में उनके पिता के लिए इस तरह का मज़ाक न करें लेकिन वो बाज़ नहीं आये। याद हो कि कई बार शो में कपिल ने शत्रुघ्‍न सिन्हा के हाथों वाले हाव-भाव के साथ ख़ामोश और चपड़गंन्जू जैसे डायलॉग मार कर मिमिक्री की। शत्रुघ्‍न सिन्हा कहते हैं कि वो मिमिक्री को खुले दिल से अपनाते हैं। लता जी, आशा जी , बिग बी सबकी लोग मिमिक्री करते हैं। सब तक तक ठीक है जब तक सीमा में हो। कपिल को भी लिमिट क्रॉस नहीं करनी चाहिए।

हाल ही में शत्रुघ्‍न सिन्हा अपने हमशक्ल की वजह से चर्चा में रहे। साल 2003 में बलबीर सिंह नाम के उनके हमशक्ल ने एक स्टिंग आपरेशन के तहत शत्रुघ्‍न सिन्हा बन कर संसद में घुसने की कोशिश की थी। बलबीर आज 80 साल के हो चुके हैं और उन पर अब तक केस चल रहा है। उन्हें दो बार दिल का दौरा भी पड़ा है और इस बात का पछताव भी कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। असली शत्रुघ्‍न कहते हैं उसे बलि का बकरा बनाया गया, अब माफ़ कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सलमान और शाहरुख़ के डायरेक्टर्स को अब इस स्टार में क्यों दिख रहा है भविष्य