विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shark Tank India 2: शार्क टैंक के पांचों जजेस को नहीं पसंद आया ये बिजनेस आइडिया, जानें क्या थी डील

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 01 Mar 2023 05:22 PM (IST)

Shark Tank India Season 2 शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन में अब तक कई शानदार बिजनेस आइडिया देखने को ...और पढ़ें

Shark Tank India Season 2, Twitter Post
Shark Tank India Season 2, Twitter Post

नई दिल्ली, जेएनएन। Shark Tank India Season 2: बिजनेस और इंवेस्टमेंट के गुर सिखाने वाला शो शार्क इंडिया का सीजन 2 चर्चा में बना हुआ है। शो में देशभर से लोग अपने अलग-अलग बिजनेस आइडिया लेकर आते हैं।

डील के लिए लड़ते शार्क्स

कई बार शार्क्स को बिजनेस इतना पसंद आता है कि वो डील करने के लिए उतावले हो जाते हैं, लेकिन कई बार ऐसे बिजनेस सामने आ जाते हैं कि शार्क्स घास भी नहीं डालते। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

यह भी पढ़ें- Shark Tank India 2 पर पहली बार आई किन्नर लक्ष्मी नारायण त्रिपा

शार्क टैंक में आई ये डील

शार्क टैंक इंडिया 2 के लेटेस्ट एपिसोड में दिल्ली से तरुण भार्गवा और विजय शर्मा नाम के दो बिजनेसमैन आए। दोनों प्रीमियम क्वालिटी और क्राफटेड बियर का आइडिया लेकर आए। उनका कहना था कि प्रीमियम क्वालिटी की होने के बावजूद उनकी बियर महंगी नहीं है।

शार्क्स ने नहीं की डील

तरुण भार्गव और विजय शर्मा ने शार्क्स को 1 करोड़ के बदले 0.75% की इक्विटी देने की डील ऑफर की। पिचिंग की पूरी बात सुनने के बाद पांचों शार्क्स ने डील करने से मना कर दिया। उन्होंने कारण बताते हुए कहा कि उनका शराब के बिजनेस में बिल्कुल भी अनुभव नहीं है।

यह भी पढ़ें- Shark Tank India 2 की विनीता सिंह को स्विमिंग करते समय आया पैनिक अटैक, बच्चों के लिए लिखा भावुक नोट

शार्क टैंक इंडिया 2 के जजेस

शार्क टैंक के सीजन 2 में पिछले सीजन से पांच जजेस ने वापसी की है, इनमें अनुपम मित्तल (शादी डॉट कॉम के संस्थापक और सीईओ), अमन गुप्ता (बोट के सह-संस्थापक और सीएमओ), नमिता थापर (एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की कार्यकारी निर्देशक), विनीता सिंह (शुगर कॉस्मेटिक की सह-संस्थापक और सीईओ), और पीयूष बंसल (लेंसकार्ट डॉट कॉम के संस्थापक और सीईओ) हैं। इनके साथ नए सीजन में कार देखो ग्रुप के सीईओ और फाउंडर अमित जैन नए शार्क के तौर पर जुड़े हैं।