Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Year Ender 2024: Shalini Passi, अरमान मलिक; रियलिटी शो के पॉपुलर सेंसेशन, जिनके नाम ना चाहकर भी आपको सुनने पड़े

    Updated: Sat, 28 Dec 2024 07:00 AM (IST)

    Year Ender 2024 टीवी रियलिटी शो ने हमें कई ऐसे नाम दिए हैं जिन्हें भूल पाना बहुत मुश्किल है। इसने हमें कई ऐसे नाम दिए हैं जो ना चाहते हुए भी आपके सामने आए और आप सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर ये है कौन। इसमें सबसे पहले नाम आता है शालिनी पासी का जोकि आते ही रातोंरात पॉपुलर हो गईं।

    Hero Image
    टीवी के पॉपुलर सेंसेशन जिन्हें नहीं पाएंगे भूल (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की तरह ही टीवी इंडस्ट्री में भी हर साल कई कलाकार आते और जाते हैं। लेकिन इनमें से कुछ ही लोग ऐसे होते हैं जोकि हमें याद रह जाते हैं। इन सेलेब्स के आसपास या तो ऐसी कंट्रोवर्सी बन जाती है या फिर ये पहले से ही इतना हाइप्ड होते हैं कि आप ना चाहते हुए भी इनके बारे में कहीं ना कहीं से कोई जानकारी प्राप्त कर ही लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज हम आपको टीवी और रियलिटी शो के ऐसे ही कुछ चर्चित चेहरों के नाम बताएंगे जिनके नाम की चर्चा आपने पिछले दिनों बहुत सुनी होगी। इनके लिए टीवी ने साबित किया कि ये ना सिर्फ एक मनोरंजन का साधन है बल्कि कई कलाकारों के लिए ये एक लॉन्चपैड भी साबित होता है।

    शालिनी पासी (फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स)

    शालिनी पासी नेटफ्लिक्स के शो फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स में आईं और ओवर नाइट सेंसेशन बन गईं। लोगों को उनके बात करने का स्टाइल, फैशन सेंस काफी ज्यादा पसंद आया। इसके बाद वो सलमान खान के शो बिग बॉस में भी नजर आईं। खबरों की मानें तो इसके बाद उन्हें कई सारी फिल्मों के रोल भी ऑफर हुए। पास्को ग्रुप के चेयरमैन संजय पासी उनके पति है जोकि एक जाने माने बिजनेसमैन हैं। उनका एक बेटा है जिसका नाम रॉबिन पासी है। संजय को देश के सबसे बड़े टैक्सपेयर होने के लिए साल 1999 में प्रतिष्ठित आयकर रत्न पुरस्कार मिला था।

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: ये साल लेकर आया बॉक्स ऑफिस पर बहार, इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के खाते में आए इतने करोड़

    करण वीर मेहरा (खतरों के खिलाड़ी 14)

    खतरों के खिलाड़ी 14 में अपनी रोमांचक जीत के बाद करण वीर मेहरा इस वक्त बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में छाए हुए हैं। घर में उनकी एंट्री के बाद से ही उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड। ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि एक्टर बिग बॉस के भी विनर हो सकते हैं। करण टीवी का एक जाना पहचाना नाम हैं। साल 2005 में उन्होंने पॉपुलर शो रिमिक्स से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद वो सोनी सब टीवी के शो बीवी और मैं में भी नजर आए। करण रागिनी एमएमएस 2, मेरे डैड की मारुति और ब्लड मनी जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

    दिग्विजय सिंह राठी (स्प्लिट्सविला X5)

    अपने मुखर और निडर स्वभाव के लिए जाने जाने वाले दिग्विजय सिंह राठी बिग बॉस 18 में आते ही बहुत जल्द दर्शकों के पसंदीदा बन गए। उन्होंने ना सिर्फ फैंस का दिल जीता बल्कि इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने उनका सपोर्ट भी किया।

    दिग्विजय को पॉपुलैरिटी स्प्लिट्सविला X5 से मिली। गेमप्ले में सिवेट तोमर और आकृति नेगी जैसे प्रतियोगियों के साथ उनकी तीखी झड़पें इस सीजन में चर्चा का विषय रहीं। इस दौरान उन्नति तोमर के साथ उनका रोमांटिक रिलेशन चर्चा का विषय रहा। हालांकि उनके जाते ही वो कशिश कपूर के साथ हाथ मिलाते नजर आए। दोनों फाइनल में भी पहुंचे थे।

    अरमान मलिक (बिग बॉस ओटीटी 3)

    बिग बॉस ओटीटी 3 पर आने के बाद से अरमान मलिक काफी पॉपुलर हुए। शो में सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सी उनकी दोनों बीवियों को लेकर थी। अरमान अपनी दोनों बीवियों पायल और कृतिका के साथ शो का हिस्सा बने थे। इसके बाद बीच में ये भी खबर आई कि उन्होंने अपने बच्चों की केयर टेकर लक्ष्य के साथ भी शादी कर ली है। एक तरह से कह सकते हैं कि अरमान का विवादों से पुराना नाता है।

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: Box Office की बड़े बजट की फिल्में जिन्हें कभी नहीं किया गया रिलीज, बजट बना मुख्य वजह?