विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'साथ निभाना साथिया' के अहम पर टूटा दुखों का पहाड़, Mohammad Nazim के पिता का हुआ निधन

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 21 Nov 2023 03:40 PM (IST)

Mohammad Nazim Khilji Father Death टीवी शो साथ निभाना साथिया में अहम के किरदार से फेमस हुए एक्टर मोहम्मद नाजिम ...और पढ़ें

मोहम्मद नाजिम के पिता का हुआ निधन (Photo Instagram)
मोहम्मद नाजिम के पिता का हुआ निधन (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mohammad Nazim Khilji Father Death: टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में 'अहम' के किरदार से फेमस हुए एक्टर मोहम्मद नाजिम (Mohammad Nazim) पर दुखों का पहाड़ टूटा है। दरअसल, एक्टर के पिता का निधन हो गया। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी है।

मोहम्मद नाजिम के पिता का निधन

एक्टर मोहम्मद नाजिम (Mohammad Nazim) ने इंस्टाग्राम पर पिता संग और पूरे परिवार समेत चार तस्वीरे साझा की है। पहली फोटो  में वह पिता संग नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में पिता और अम्मी संग पोज रहे हैं, जबकि तीसरी और चौथी फोटो में एक्टर का पूरा परिवार नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें- Saath Nibhaana Saathiya: साथ निभाना साथिया के अहम मोदी पर गर्लफ्रेंड ने लगाए गंभीर आरोप

इमोशनल हुए एक्टर

तस्वीरों को साझा करते हुए एक्टर ने इमोनशल पोस्ट भी लिखा, मेरे अब्बा का कल दोपहर अल्लाह सुब्हानहु वा ता' आला की इच्छा से निधन हो गया। उन्हें खोना और उन्हें दूर जाते देखना मेरे जीवन का दूसरा सबसे दर्दनाक दिन था।

इससे भी अधिक क्योंकि हम अपने उमराह के लिए मक्का, सऊदी एक साथ नहीं जा सकते थे जैसा कि मैंने कुछ दिनों में हमारे लिए योजना बनाई थी। मैं आज अपने माता-पिता दोनों के बिना खोया हुआ और हतोत्साहित हूं और मैं बस यही चाहता हूं कि काश मैं समय को पीछे कर पाता।  मुझे पता है अम्मी अब्बा दोनों मुझ पर नजर रख रहे हैं और मैं दुनिया का सबसे खुशनसीब बेटा हूं जो आप दोनों मुझे मिले। अल्लाह मेरे अब्बा को मगफिरत फरमाये और जन्नत उल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाये...आमीन। 

एक्टर का टीवी करियर 

यह भी पढ़ें- 'गोपी बहू' के ऑनस्क्रीन पति Mohammed Nazim इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट, जल्द करेंगे शादी

एक्टर के टीवी करियर की बात करे को उन्होंने अब तक लाल इश्क, कुंडली भाग्य, उड़ान, रुप, बहू बेगम और साथ निभाना साथिया 2 में काम किया है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से पर्दे से दूर हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।