विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saath Nibhaana Saathiya: साथ निभाना साथिया के अहम मोदी पर गर्लफ्रेंड ने लगाए गंभीर आरोप

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Mon, 13 Mar 2023 04:58 PM (IST)

साथ निभाना साथिया से घर-घर में पॉपुलर हुए एक्टर मोहम्मद नजीम खिलजी अपनी लव लाइफ को लेकर भी खासी चर्चाओं ...और पढ़ें

Saath Nibhaana Saathiya: Girlfriend made serious allegations against PM Modi of Saath Nibhaana Saathiya, via instagram
Saath Nibhaana Saathiya: Girlfriend made serious allegations against PM Modi of Saath Nibhaana Saathiya, via instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Mohammad Nazim Khilji: टीवी के पॉपुलर सीरियल साथ निभाना साथिया में अहम मोदी को रोल प्ले करके मशहूर हुए मोहम्मद नजीम खिलजी अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड शाइना सेठ ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों 8 साल रिलेशनशिप में रहे, लेकिन 2019 में दोनों के अलग होने की खबर आई। अब अपनी लव लाइफ पर शाइना ने चुप्पी तोड़ी है।

गर्लफ्रेंड शाइना ने नजीम पर लगाए गंभीर आरोप

टेरो कार्ड रीडर शाइना सेठ और नजीम का रिलेशनशिप 8 साल चला। दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज थे, लेकिन 2011 में शुरू हुआ ये रिश्ता 2019 में खत्म हो गया। अब शाइना ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में नजीम पर धोखा देने का आरोप लगाया है। शाइना ने कहा कि नजीम ने उन्हें कई बार धोखा दिया। डेटिंग के दौरान उन्हें कई लड़कियों ने नजीम की बेवफाई का सबूत दिया, लेकिन वो बार-बार नजीम को माफ कर रही थीं।

सिर्फ एक साल सही चला रिश्ता - शाइना

शाइना ने कहा, 'मैंने उन्हें हर जगह से ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने मेरी मां को कॉल किया था और कहा था कि वो हमारे बीच चीजों को सुधारने में मदद करें, लेकिन मैं वापस ये रिश्ता नहीं चाहती थी। हमारे 8 साल के रिलेशनशिप में चीजें सिर्फ एक साल तक ही ठीक रहीं। इसके बाद सिर्फ नाम का रिश्ता रह गया था।'

View this post on Instagram

A post shared by Shaeina Seth (@shaeinaseth_official)

अब किसके साथ हैं नजीम

नजीम के रिलेशनशिप की बात की जाए तो शाइना सेठ से मनमुटाव के बाद फिलहाल एक्टर डायरेक्टर फराह कादर को डेट कर रहे हैं। शाइना के आरोपों पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वो अपने रिलेशनशिप को हमेशा प्राइवेट रखना पसंद करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Mohammad Nazim Khilji (@khilji_nazim)

बता दें कि नजीम साथ निभाना साथिया के अलावा ‘कुंडली भाग्य’, ‘लाल इश्क’, ‘उड़ान’, ‘रूप- मर्द का नया स्वरूप’, ‘बहू बेगम’ जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Oscar Award 2023: 'नाटू-नाटू' के कंपोजर एमएम कीरावानी के भाषण ने छुआ दिल, हर तरफ हो रही चर्चा

यह भी पढ़ें: Oscar 2023: इन सात भारतीयों ने ऑस्कर जीतकर देश का नाम किया रोशन, एमएम कीरावानी और गुनीत मोंगा नई एंट्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।