विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oscar Award 2023: 'नाटू-नाटू' के कंपोजर एमएम कीरावानी के भाषण ने छुआ दिल, हर तरफ हो रही चर्चा

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 13 Mar 2023 01:11 PM (IST)

Oscar Award 2023 फिल्मों के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ऑस्कर अवॉर्ड पर पूरे दुनिया की नजर रहती है। इस साल ...और पढ़ें

File Photo MM Keeravani from 95th Oscar Awards 2023
File Photo MM Keeravani from 95th Oscar Awards 2023

नई दिल्ली, जेएनएन। MM Keeravani Speech at Oscar Award 2023: दुनियाभर में एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का डंका बजा है। फिल्म ने जहां रिलीज होने के बाद तारीफें बटोरीं, तो वहीं दूसरी ओर एक के बाद एक कई अवॉर्ड भी जीते। गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड 2023 भी अपने नाम कर लिया। इसे बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग (नाटू-नाटू) में ऑस्कर का पुरस्कार मिला।

एमएम कीरावानी की स्पीच ने छुआ दिल

'नाटू-नाटू' गाने को एमएम कीरावानी ने कंपोज किया है। यह वही कंपोजर हैं, जिन्होंने 'गली में आज चांद निकला' जैसे मधुर गाने के म्यूजिक को कंपोज किया था। अवॉर्ड की घोषणा होने के बाद एमएम कीरावानी स्टेज पर पहुंचे। इसके बाद सभी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने जो स्पीच दी, उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। उनका अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। उन्होंने अपनी स्पीच से लोगों को हंसाया भी और जो कहा उससे दिल भी छू लिया।

क्या कहा एमएम कीरावानी ने?

स्टेज पर आने के बाद कंपोजर एमएम कीरावानी ने अकादमी अवॉर्ड्स को थैंक्यू कहा। उन्होंने कहा, 'मैं कारपेंटर्स को सुनते हुए बड़ा हुआ हूं, और अब यहां मैं ऑस्कर के साथ हूं।'इसके बाद गाना गाते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। गाने में एमएम कीरावानी बोले- 'मेरे मन में और राजामौली और मेरे परिवार के मन में एक ही इच्छा थी। आरआरआर को भारत का हर गौरव जीतना है और मुझे दुनिया के शीर्ष पर पहुंचना है। धन्यवाद कार्तिकेय और आप सभी का धन्यवाद।'

सेलेब्स ने दी बधाई

'आरआरआर' पहली फीचर फिल्म है, जिसे बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस उपलब्धि पर आलिया भट्ट, विक्की कौशल, विजय देवरकोंडा, कंगना रनोट, विवेक अग्नीहोत्री समेत कई सितारों ने एसएस राजामौली और पूरी टीम को बधाई दी है।

(Photo Credit: ANI)

'नाटू-नाटू' ने इन सॉन्ग्स को छोड़ा पीछे

'नाटू-नाटू' के अलावा 'टेल इट लाइक ए वुमन' से अपलॉज,'टॉप गन: मेवरिक' से होल्ड माय हैंड, 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरेवर' से लिफ्ट मी अप और 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' से दिस इज ए लाइफ सॉन्ग को नॉमिनेट किया गया था। इन सभी गानों को पीछे छोड़ते हुए 'नाटू-नाटू' ने ऑस्कर को अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: Oscar Awards 2023: इस साल किस फिल्म और किस अभिनेता को मिला ऑस्कर अवॉर्ड, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें: Oscar Award 2023: 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर मिलने पर गदगद हुई फिल्म इंडस्ट्री, बांधे फिल्म की तारीफों के पुल