Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुर्गा पूजा पंडाल में मिले गोपी -अहम, एक्टर ने जैसे ही निकाला फोन यूजर्स को याद आया साथ निभाना साथिया का वो सीन

    Updated: Sat, 12 Oct 2024 06:06 PM (IST)

    साथ निभाना साथिया में गोपी बहू का किरदार निभा चुकीं जिया मानेक (Gia Manek) और अहम बने मोहम्मद नजीम (Mohammad Nazim) की मुलाकात हुई। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अहम को देख एक पल के लिए गोपी हैरान रह गईं। दुर्गा पूजा पंडाल में दोनों मिले और उनका वीडियो देख फैंस को साथ निभाना साथिया का हिट सीन याद आ गया।

    Hero Image
    दुर्गा पूजा पंडाल में पुरानी गोपी से मिले अहम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री के दो चहीते सितारे मोहम्मद नजीम और जिया मानेक की जोड़ी को आज भी फैंस बहुत मिस करती है। जिया के शो छोड़ने के बाद भले ही नजीम की जोड़ी देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) के साथ बनी, लेकिन जिया संग जोड़ी की बात ही कुछ और थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ निभाना साथिया में जिया मानेक ने गोपी बहू का किरदार निभाया था और नजीम अहम जिगरा के रोल में नजर आए थे। दोनों ऑन-स्क्रीन पति-पत्नी बने थे। हालांकि, जिया कुछ समय बाद शो से निकल गई थीं और उनकी जगह देवोलीना ने ली थी। सालों बाद जिया और अहम फिर से एक साथ नजर आए हैं।

    पंडाल में मिले गोपी-अहम

    दरअसल, जिया मानेक और मोहम्मद नजीम बीती शाम को दुर्गा पूजा पंडाल में मिले। दोनों मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए पंडाल में पहुंचे। मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के बाद ही जिया की नजर नजीम पर पड़ी और अभिनेता ने तुरंत जेब से फोन निकाला और जिया के साथ पिक्चर क्लिक कराने लगे।

    यह भी पढ़ें- Saath Nibhaana Saathiya: साथ निभाना साथिया के अहम मोदी पर गर्लफ्रेंड ने लगाए गंभीर आरोप

    जिया मानेक ने गोल्डन रेड और पीच कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी और मोतियों का हार पहना था। बालों में गजरा और मिनिमल मेकअप में जिया बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, नजीम ग्रे कलर का कुर्ता, जींस और ब्लू चश्मा में नजर आए। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    फैंस को आया पॉपुलर सीन याद

    अहम को अपनी पुरानी गोपी के साथ देखकर फैंस को साथ निभाना साथिया (Saath Nibhaana Saathiyaa) का पुराना सीन याद आ गया। लोगों ने अभिनेता को नसीहत दी कि उन्हें अपना फोन नहीं निकालना चाहिए, वरना वो उसे भी धो देंगी। एक यूजर ने कहा, "मोबाइल धोने के लिए मांग रही है।" एक ने कहा, "फोन मत देना भाई, धो देगी।" एक ने कहा, "लाइए अहम जी, आपका फोन भी धो देती हूं लैपटॉप के साथ।"

    Gia Manek And Nazim

    क्या था वो सीन?

    साथ निभाना साथिया में गोपी बहू (जिया मानेक) ने एक एपिसोड में अहम का लैपटॉप धो दिया था। यह सीन अब तक का सबसे पॉपुलर सीन है, जिसे फैंस भी नहीं भूल पाए हैं। जब भी गोपी और अहम को साथ देखा जाता है, लोगों को यह सीन याद आ जाता है। लैपटॉप धोने वाले एपिसोड ने सबसे ज्यादा टीआरपी हासिल की थी। 

    यह भी पढ़ें- 'गोपी बहू' के ऑनस्क्रीन पति Mohammed Nazim इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट, जल्द करेंगे शादी