Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं लैपटॉप धोने वालीं 'गोपी बहू' के असली पति? Gia Manek ने गुपचुप रचाई शादी; वेडिंग फोटोज वायरल

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 03:52 PM (IST)

    Gia Manek Wedding Photos साथ निभाना साथिया से घर-घर मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक अब शादी के बंधन में बंध गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर फैंस को हैरान कर दिया है। जानिए जिया मानेक के पति कौन हैं और क्या करते हैं।

    Hero Image
    गोपी बहू जिया मानेक ने कर ली शादी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अदाकारा अब मिस से मिसेज बन गई हैं। यह अदाकारा हैं टीवी की भोली-भाली गोपी बहू उर्फ जिया मानेक (Gia Manek)। टीवी शो साथ निभाना साथिया में पहले जिया मानेक ने ही गोपी बहू का किरदार निभाया था। उनका लैपटॉप धोने वाला सीन आज भी वायरल होता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ निभाना साथिया के बाद से भले ही जिया मानेक टीवी में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह बराबर सक्रिय रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से अपने चाहने वालों को हैरान कर दिया है। जिया मानेक शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।

    जिया मानेक ने की शादी

    जिया मानेक ने हाल ही में अपने जिगरी यार से शादी कर ली है। 21 अगस्त 2025 को इंस्टग्राम अकाउंट पर उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में जिया मानेक अपने पति की बाहों में पिक्चर्स क्लिक करा रही हैं। वह और उनके पति येलो कलर के आउटफिट में ट्विन कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Gia Manek (@gia_manek)

    जिया मानेक पीली रंग की साड़ी में बहुत हसीन लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी, बालों में गजरा और लाल रंग की चूड़ियों से पूरा किया है। वहीं, उनके पति वरुण जैन (Varunn Jain) येलो कलर के कुर्ता-पायजामा में पोज दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- कोरोना काल में राखी बेचने को मजबूर हुईं 'गोपी बहू' की 'मामी', वंदना विट्ठलानी ने सुनाया अपना दर्द

    बेस्ट फ्रेंड थे जिया और वरुण

    शादी की फोटोज शेयर करते हुए जिया मानेक ने कैप्शन में लिखा, "ईश्वर और गुरु की कृपा और अपार प्रेम के साथ हम इस फॉरएवर यूनियन में कदम रख चुके हैं - हाथ में हाथ डाले, दिल से दिल मिलाकर। हम दो दोस्त थे, आज हम पति-पत्नी हैं। हम अपने सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं जिन्होंने इस दिन को इतना खास बनाया। मिस्टर एंड मिसेज के रूप में हंसी, रोमांच, यादों और साथ से भरे जीवन के लिए शुभकामनाएं।"

    कौन हैं जिया मानेक के पति?

    जिया मानेक के पति वरुण जैन भी फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। वह फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने शॉर्ट मूवी प्रारंभ को भी को-प्रोड्यूस किया है। सोशल मीडिया पर उनके 47.7 हजार फॉलोअर्स हैं।

    यह भी पढ़ें- एक बार फिर पर्दे पर आ रही है 'गोपी बहू और कोकिला मोदी' की जोड़ी, जिया मानेक ने बताया क्या नया होगा 'तेरा मेरा साथ रहे' में